फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona virus - Instructions to vacate hostels in educational institutions in three days, foreign students will be investigated in PGI

कोरोना वायरस - शिक्षण संस्थानों में तीन दिन में हॉस्टल खाली करने के निर्देश, विदेशी छात्रों की पीजीआई में होगी जांच

Sat, 14 Mar 2020 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Corona virus - Instructions to vacate hostels in educational institutions in three days, foreign students will be investigated in PGI
nd-03.
कारोना का खौफ : प्रदेश में वायरस को महामारी घोषित करने के बाद जिला प्रशासन ने उठाए कदम
विज्ञापन

हेडिंग : शिक्षण संस्थानों में दो दिन में हॉस्टल खाली करने के निर्देश, विधायक कुंडू की रैली पर भी मंडराये खतरे के बादल
: एमडीयू में 18 से 21 मार्च तक होने वाली खेल स्पर्धाएं रद्द, हॉस्टल खाली करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के साथ जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। सरकार ने स्कूल व कॉलेजों को 31 मार्च तक बंद कर दिया है। अब शिक्षण संस्थाओं में कक्षाएं नहीं लगेंगी, केवल परीक्षाएं होंगी। इसके साथ ही एमडीयू में खेल स्पर्धाएं रद्द कर दी गई है, साथ ही दो दिन में हॉस्टल खाली करवाए जा रहे हैं।
डीसी आरएस वर्मा ने कोरोना वायरस से निपटने के प्रबंधों को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद अधिकारियों की मीटिंग ली और संबंधित अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के दृष्टिगत शिक्षा विभाग द्वारा जिला के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालय तुरंत प्रभाव से लेकर आगामी 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। विभाग द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार परीक्षाओं के पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम ही जारी रहेंगे। हालांकि इस दौरान शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ को पहले की भांति विद्यालय में जाना होगा। जिले में कोरोना वायरस से निपटने के सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध हैं। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वे लोगों को कोरोना वायरस से बचाव व लक्षण की जानकारी के लिए प्रमुख स्थलों पर प्रचार सामग्री प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बारे में आम जनता सतर्क रहे व भयभीत न हो।
विज्ञापन

रैली को अनुमति दे दी है, सरकार की गाइडलाइन का करेंगे पालन : डीसी
जिला कष्ट निवारण समिति में मीडिया से बातचीत करते हुए डीसी ने बताया कि 22 मार्च को रैली का आयोजन करने के लिए महम के विधायक बलराज कुंडू की तरफ से अनुमति मांगी गई थी। प्रशासन ने जांच पड़ताल के बाद रैली की अनुमति दे दी है। हालांकि सरकार की तरफ से जो गाइड लाइन आएंगी, उनका पालन किया जाएगा। इसी बीच दोपहर बाद गृहमंत्री अनिल विज की तरफ से मुख्यालय की तरफ से सूचना जारी की गई कि कोरोना वायरस के चलते रैलियों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेशन कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद आया शिक्षा विभाग का आदेश
एक दिन पहले सीनियर डिवीजन की सिविल जज ईशा खत्री ने एडवोकेट राजबीर कश्यप व संदीप की जनहित याचिका पर कोरोना वायरस के चतले पांचवीं तक के स्कूल जिले में बंद करने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन की तरफ से सेशन कोर्ट में फैसले को चुनौती दी गई। एडवोकेट राजबीर कश्यप ने बताया कि सेशन जज एएस नारंग की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। सेशन कोर्ट ने निचली कोर्ट के फैसले पर 20 मार्च तक रोक लगा दी। हालांकि एक घंटे बाद चंडीगढ़ से शिक्षा विभाग ने 31 मार्च तक स्कूल व कालेज बंद करने के निर्देश जारी किए।
खेल स्पर्धाएं रद्द होने पर घर लौटे खिलाड़ी
वायरस के खतरे को देखते हुए एमडीयू में 18 से 21 मार्च तक होने वाले छह खेल मुकाबले 31 मार्च तक स्थगित हो गए हैं। स्पर्धाएं रद्द होने पर खिलाड़ी भी अपना सामान उठाकर घरों की ओर चल पड़े हैं। एमडीयू में इंडोर हाकी के अलावा रोलर हाकी के अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट होने थे। खेल कैलेंडर में दिए समय के अनुसार विवि प्रशासन ने आयोजन की तैयारियां को अंतिम रूप देना था। इससे पहले की कोरोना वायरस के खतरे ने दस्तक दी है। ऐसे में खिलाड़ियों की सेहत व बीमारी को फैलने से रोकने के लिए स्पर्धा को टाल दिया गया है। यही नहीं एमडीयू से दूसरे विवि में खेलने के लिए जाने वाली रोल बाल, कबड्डी, जिम्नास्टिक की टीमों का दौरा भी रोक दिया है। खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र ढुल ने बताया कि सरकार की ओर से कोरोना वायरस को लेकर एक पत्र जारी हुआ है। इसमें भीड़ में इकट्ठा होने या स्पर्धाओं के आयोजन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
एमडीयू की परीक्षाएं हुई स्थगित, 31 मार्च तक हॉस्टल भी कराए खाली
हरियाणा सरकार के उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक द्वारा जारी अधिकारिक पत्र (एडवाइजरी) के तहत एमडीयू के शैक्षणिक विभागों में 31 मार्च तक शिक्षण कार्य नहीं होगा। नोवेल कोरोना वायरस बीमार 2019 (कोविड-19) के कारण यह कदम उठाया गया है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने संकायों के अधिष्ठाताओं व विभागाध्यक्षों और अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 मार्च तक यूनिवर्सिटी में परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जाएगा और जो परीक्षाएं 31 मार्च से पहले शुरू होनी थी, उन्हें भी स्थगित कर दिया गया है। 31 मार्च तक गर्ल्स और ब्वायज हॉस्टल भी खाली कराएं जाएंगे। बैठक में डीन, एकेडमिक एफेयरस प्रो. नीना सिंह, डीन स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो. राजकुमार, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन लाल तनेजा, चीफ वार्डन (बायॅज) प्रो. रणदीप राणा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिन्धु, लाइब्रेरियन डॉ. सतीश मलिक, वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थी परामर्श के लिए ऑनलाइन करें संपर्क
यूनिवर्सिटी कैंपस में 31 मार्च तक कोई भी संगोष्ठी, सम्मेलन, सिम्पोजियम या अन्य कोई जन-इवेंट नहीं आयोजित किया जाएगा। शैक्षणिक विभागों में शिक्षक इस दौरान नियमित रूप से अपने विभाग में स्टूडेंट ऑनलाइन इंटेरेक्शन के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेेंगे। विद्यार्थी इस दौरान फोन के जरिये या आनॅलाइन माध्यम से अपने शिक्षकों से शैक्षणिक परामर्श के लिए संपर्क कर सकते हैं। कुलपति ने कहा कि शिक्षकगण एमडीयू के डिजिटल लर्निंग मैनजमेंट (डीएलएम) पोर्टल, ऑनलाइन कंटेंट अपलोड कर सकते है। इस संबंध में यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर (यूसीसी) नोडल सेंटर का कार्य करेगा।
कोरोना वायरस का खौफ: उच्चतर शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, 18 दिन बंद रहेंगे महाविद्यालय-विश्वविद्यालय
आईआईएम : दीक्षांत समारोह में भीड़ रहेगी कम
आईआईएम में 21 मार्च को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में भीड़ कम रहेगी। इस समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधि देने गृहमंत्री अमित शाह आने वाले है। पीआर सेल से शालिनी ने बताया कि फिलहाल यही शेड्यूल है, लेकिन कोरोना की वजह से शेड्यूल में बदलाव भी संभव है। दीक्षांत समारोह में वायरस को रोकने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने अभिभावकों को साथ न लाने की गाइडलाइन जारी की गई है, इससे भीड़ कम रहेगी। समारोह में सिर्फ वही विद्यार्थी हिस्सा लेंगे जिन्हें डिग्रियां मिलेंगी।
सुपवा : नवंबर में होगा फिल्म महोत्सव
सुपवा में 19, 20 और 21 मार्च को होने वाला फिल्म महोत्सव कोरोना वायरस के चलते स्थगित कर दिया है। अब यह फिल्म महोत्सव नवंबर में होगा। रजिस्ट्रार प्रो. भारती शर्मा ने बताया कि यूनिवर्सिटी में 31 मार्च तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं और गर्ल्स हॉस्टल भी बंद रहेगा। सिर्फ टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टॉफ ही कैंपस में दिखेंगे। हालांकि यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी तो 24 घंटे खुली रहेगी, लेकिन विद्यार्थी यहां बैठकर पढ़ नहीं सकेंगे। छात्र-छात्राएं लाइब्रेरी से सिर्फ बुक्स ही इश्यू करा सकेंगे।

एफडीडीआई : अब अप्रैल में दिखेंगे तर्ज-ए-लिबास के रंग
एफडीडीआई में होली के बाद होने वाले एनुअल फेस्ट तर्ज-ए-लिबास के रंग अब अप्रैल फर्स्ट वीक में ही देखने को मिलेंगे। पहले इस वार्षिक समारोह की तारीख 28 फरवरी तय की गई थी, लेकिन होली और विद्यार्थियों की तैयारी न होने पाने के चलते इसे होली के बाद स्थगित किया गया। अब कोरोना के खौफ ने फेस्ट को अप्रैल तक स्थगित करा दिया है। इसके अलावा फुटवियर डिजाइन ऐंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में 16 से 20 मार्च तक होने वाले स्पोर्टस ऐंड कल्चरल इवेंट भी अप्रैल फर्स्ट वीक में ही होंगे।

करोना के कारण विश्वविद्यालय बंद होने और खेल स्थिगित होने पर वापास जाते खिलाड़ी। अमर उजाला

करोना के कारण विश्वविद्यालय बंद होने और खेल स्थिगित होने पर वापास जाते खिलाड़ी। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed