{"_id":"60ca49b08ebc3e2cd11acb73","slug":"corona-slowed-down-eight-infected-including-police-personnel-one-died-rohtak-news-rtk6133017181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की धीमी पड़ी रफ्तार, पुलिस कर्मी समेत आठ संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की धीमी पड़ी रफ्तार, पुलिस कर्मी समेत आठ संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने लगी है। बुधवार को एक पुलिस कर्मी समेत आठ लोग पॉजिटिव मिले हैं, जबकि एक वृद्ध की मौत हो गई। कोरोना का रिकवरी रेट 97.51 और संक्रमण दर 5.67 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं, पीजीआई में भर्ती ब्लैक फंगस के 188 मरीजों में से 11 का ऑपरेशन किया गया है।
कोरोना के मामलों में दिन प्रतिदिन सुधार होता जा रहा है। इसके चलते जिले में बुधवार को कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 104 रह गई। इनमें से 45 संक्रमितों का उपचार अस्पताल में चल रहा है जबकि 59 घरों में एकांतवास पर हैं। जिले में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 25754 पहुंच गई है और ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 25113 हो गई है। निंदाना के एक वृद्ध की मौत होने से जिले में बुधवार तक मृतकों की संख्या 536 पहुंच गई। जिले में कोरोना की जांच के लिए बुधवार तक चार लाख 53 हजार 540 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा अलग-अलग केंद्रों से 802 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। वहीं, पीजीआईएमएस के कोविड-19 ट्रॉमा सेंटर में 27 मरीज भर्ती हैं, इसमें से 10 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी इंचार्ज डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया पीजीआईएमएस में ब्लैक फंगस के 188 मरीज हैं। इनमें से 11 मरीजों के ऑपरेशन किए गए है। बुधवार को 506 इंजेक्शन सरकार से मिले हैं जो मरीजों को लगाए गए हैं। वहीं कोरोना से बचाव के लिए जिले में अब तक 249431 का टीकाकरण हो चुका है। बुधवार को 1589 को पहली व 730 को दूसरी डोज लगाई गई।