फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona knocked at MDU campus too

एमडीयू कैंपस में भी कोरोना ने दी दस्तक

Sun, 12 Jul 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona knocked at MDU campus too
आखिर महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने यहां कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। कैंपस मेें यह पहला कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

आदेश के तहत एमडीयू कैंपस में क्यू नंबर 65 से दक्षिण की तरफ क्यू नंबर 79 तक का इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। वहीं, क्यू नंबर 17 से दक्षिण की तरफ क्यू नंबर 81 तक के क्षेत्र में बफर जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन के सभी घरों में लोगों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जाएगी। गौरतलब है कि एमडीयू प्रशासन जिले में कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद ही काफी सतर्क हो गया था। कैंपस को पूरी तरह सील कर दिया गया था। किसी भी तरह की अनावश्यक आवाजाही बंद कर दी गई थी। ताकि कोरोना कैंपस में न दाखिल हो सके। यहां तक कि एमडीयू की टीचिंग, नॉन टीचिंग स्टाफ ने जिला प्रशासन के दो अहम फैसलों को भी चुनौती दे दी थी। सबसे पहले जिलाधीश ने आदेश दिए थे। जिनके तहत कोरोना से मरने वालों के अंतिम संस्कार के लिए एमडीयू में एक प्लॉट को चिह्नित किया गया था। लेकिन एमडीयू प्रशासन, टीचर और स्टूडेंट उसके विरोध में आ गए तो प्रशासन ने फैसला वापस ले लिया था। उसके बाद प्रशासन ने पीजीआई के डॉक्टरों को क्वारंटीन करने के लिए एमडीयू को फैकल्टी हाउस देने को कहा था। इसका भी कड़ा विरोध किया गया था। एमडीयू के रजिस्ट्रार और टीचरों में मीटिंग में डीसी आरएस वर्मा से कहा था कि अगर ऐसा होता है तो आप हमें बसें दे दीजिए। हम पांच हजार लोग गांवों में चले जाएंगे। लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाई और एमडीयू को फैकल्टी हाउस देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed