{"_id":"60ef48ab8ebc3e4ae9570f46","slug":"corona-control-room-will-be-functional-again-from-tomorrow-rohtak-news-rtk617693924","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से फिर क्रियाशील होगा कोरोना कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से फिर क्रियाशील होगा कोरोना कंट्रोल रूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु सचिवालय के कमरा नंबर 113 में कोरोना को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था, वह 16 जुलाई से दोबारा क्रियाशील हो जाएगा। जिलाधीश कैप्टन मनोज कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
जिलाधीश की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस कंट्रोल रूम में दो शिफ्टों में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम शिकायतें और सूचनाएं एकत्र की जाएंगी। शिकायतों का निवारण करने के लिए उन्हें संबंधित अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। शिफ्ट इंचार्ज को रोजाना शिकायतों और उनके समाधान का विवरण जिलाधीश के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। आदेश के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माइला के प्राचार्य संदीप नैन को कंट्रोल रूम का ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है। कंट्रोल रूम लोगों की सुविधा के लिए सुबह 9 से शाम पांच बजे तक काम करेगा। पहली शिफ्ट का इंचार्ज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंडाना के प्राध्यापक वीरेंद्र कुमार को बनाया गया है। इस शिफ्ट में जेबीटी अध्यापक कृष्ण कुमार व पवन, महिपाल और जितेंद्र की ड्यूटी लगाई गई है। यह शिफ्ट सोमवार, बुधवार और रविवार को काम करेगी। दूसरी शिफ्ट के इंचार्ज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर के प्राध्यापक अमनदीप होंगे। उनके साथ जेबीटी अध्यापक सतपाल व मधु आनंद, राकेश कुमार और नीरज होंगे। यह शिफ्ट मंगलवार, वीरवार और शनिवार को काम करेगी। कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 01262-244184 व मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 01262-281031 व 108 पर लोग संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा covid19dccontrolroomrtk@gmail.com पर भी शिकायत दी जा सकती है।