{"_id":"609831728ebc3ecffe4fc139","slug":"corona-8-dead-227-new-positive-cases-found-rohtakcity-news-rtk607839345","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से आठ मरीजों ने तोड़ा दम, 227 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से आठ मरीजों ने तोड़ा दम, 227 संक्रमित मिले
विज्ञापन
रोहतक। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने के साथ लगातार मौतें भी हो रही हैं। रविवार को 227 नए कोरोना संक्रमित मिले जबकि आठ मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिए। इसके साथ ही जिले में कुल मृतकों का आंकड़ा 318 पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 1981 कोरोना के एक्टिव मरीजों की पुष्टि की है। इसमें से 1930 मरीज होम आइसोलेशन पर हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि जिले में अब तक कोरोना के 19804 मरीजों की पुष्टि हुई है। अभी तक 17556 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। विभाग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए जांच सैंपलों की संख्या बढ़ाई है। रविवार 2950 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रतिशत 5.12 व रिकवरी रेट 88.64 प्रतिशत चल रहा है।
बाक्स
139349 का विभाग ने किया टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग जिले में अभी तक 139349 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा चुका है। इसमें 1705 को पहली व 484 को दूसरी डोज लगाई गई है।
------------
जिले में मृतकों की स्थिति
आयु लिंग स्थान व्यवसाय
82 महिला नांदल गृहिणी
88 पुरुष भालौट बुजुर्ग
58 पुरुष पाड़ा मोहल्ला बुजुर्ग
30 महिला माता दरवाजा गृहिणी
65 पुरुष जगदीश कॉलोनी बुजुर्ग
52 महिला रामगोपाल कॉलोनी गृहिणी
55 पुरुष जगदीश कॉलोनी बुजुर्ग
53 पुरुष सुभाष नगर बुजुर्ग
तीन माह की लड़की भी कोरोना की चपेट में
तीन माह की लड़की भी कोरोना की चपेट में है। इसके अलावा एंबुलेंस स्टाफ, जिला अस्पताल का स्टाफ, चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज का छात्र, गृहिणी, मेडिसिन मार्केट का स्टाफ, बुजुर्ग, हेडमास्टर, किसान, बिजनेसमैन, बैंक कर्मी, हरियाणा रोडवेज स्टाफ, लेखाकार, विद्यार्थी, दुकानदार, कंप्यूटर कर्मचारी, शिक्षक, हरियाणा पुलिस स्टाफ, नगर निगम स्टाफ, मजदूर, सैनिक, निजी अस्पताल का स्टाफ, एडब्यूसी कर्मचारी आदि संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
--------------------
गांवों में पहुंच रहा संक्रमण
महम में 36, बैंसी में दो, मदीना कोरसान में दो, मोखरा में पांच, मदीना गिंदरान में चार, निंदाना एक, भराण, बहलबा, लाखनमाजरा, कलानौर, खेड़ी सांपला, जसौर खेड़ी, बनियानी, सांपला, सांगाहेड़ा, लाहली में तीन, गरनावठी में छह, बलम दो, बालंद में तीन, लाहली, सुंडाना, बैंसी, गिरावड़ में पांच व अन्य गांवों में संक्रमण मिले हैं।