फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Contaminated water is reaching the waterworks, and yellow water is being supplied to homes.

Rohtak News: जलघर में पहुंच रहा दूषित जल, घरों में सप्लाई हो रहा पीला पानी

Wed, 22 Jul 2026 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 22 Jul 2026 04:54 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water is reaching the waterworks, and yellow water is being supplied to homes.
11 गांव सुनारिया के रजबहा में पशु नहलाता युवक। स्रोत: ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रोहतक। शहर से आठ किलोमीटर दूर स्थित गांव सुनारिया कलां के रजबहा से जलघर में दूषित पानी पहुंचने का मामला सामने आया है। सुनारिया कलां के ग्रामीणों का कहना है कि जलघर से आने वाला पानी पीला होता है, जो पीने लायक नहीं होता। इसको पीकर बीमार होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि रजबहा व जलघर की सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जाता। किनारे पर लंबी झाड़ियां उगी हुई हैं। रजबहा की देखभाल भी नहीं होती। लोग रजबहा में पशुओं को नहलाते हैं। यही पानी जलघर के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंचता है।
विज्ञापन




ऐसे में ग्रामीण टैंकर खरीदकर काम चलाने को मजबूर हैं। एक टैंकर की कीमत 500 से 1000 रुपये है। पशुओं के साथ परिवार के उपयोग से मुश्किल से एक टैंकर दो दिन निकालता है। जेब पर भी बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान



ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर 10 से अधिक बार समाधान शिविर में पहुंचे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जनस्वास्थ्य विभाग में भी गए, लेकिन वहां से भी केवल आश्वासन ही मिला है, कोई कार्रवाई नहीं हुई।



ये बोले ग्रामीण:


जलघर तक पानी पहुंचाने वाले रजबहा में लोग पशु नहलाते हैं। दूषित पानी जलघर पहुंचता है। सप्लाई में गंदा पीला पानी आता है। कई बार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हो रहा। - अमित, सुनारिया



समाधान शिविर में भी अनेकों बार शिकायत दे चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। रजबहा व जलघर में सफाई का बुरा हाल है। लंबी झाड़ियां उगी हैं। - मैनपाल, सुनारिया



एक टैंकर 500 से 1000 रुपये तक का पड़ता है। जेब पर भी बोझ बढ़ रहा है। पशु होने के कारण दो दिन ही टैंकर चल पाता है। कई शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं हुआ। - सुरेंद्र कुमार, सुनारिया



एक साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। कई बार शिकायत भी की है, लेकिन कोई समाधान नहीं होता। जलघर व रजबहा का कोई ध्यान नहीं रखा जाता है। ऐसे में ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। - सुमन, पार्षद, सुनारिया कलां




वर्जन



गांव वाले ही रजबहा के पानी को गंदा कर रहे हैं। इस बारे में अनेक बार लोगों को समझाया जा चुका है। जलघर के कर्मचारियों को भी बार-बार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। - संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता रोहतक, जनस्वास्थ्य विभाग

11 गांव सुनारिया के रजबहा में पशु नहलाता युवक। स्रोत: ग्रामीण

11 गांव सुनारिया के रजबहा में पशु नहलाता युवक। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed