{"_id":"69c95ff5fd562afb330fd878","slug":"consumer-queues-at-gas-agencies-are-short-and-consumers-are-still-waiting-for-an-hour-or-an-hour-and-a-half-rohtak-news-c-17-roh1020-831709-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतारें छोटी, अब भी एक-डेढ़ घंटे कर रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतारें छोटी, अब भी एक-डेढ़ घंटे कर रहे इंतजार
विज्ञापन
24-शहर के शीला बाईपास स्थित गैस एजेंसी पर कतार में लगे उपभोक्ता। संवाद
रोहतक। गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर आ रहे उपभोक्ताओं की कतारें अब छोटी हो रही हैं। एजेंसियों पर भारी भीड़ देखने को नहीं मिल रही है। पर्ची के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं पेट्रोल की खपत रोजाना 2 लाख से 2.20 लाख लीटर और डीजल 9 लाख से 11 लाख लीटर पहुंच गई है।
रविवार को शीला बाईपास स्थित लक्ष्मी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की दो कतार लगी रही। इसमें कुछ लोग एक से डेढ़ घंटे से कतार में लगे मिले। उनको पर्ची मिलने पर सिलिंडर की आपूर्ति हो गई। सिलिंडर लेने आए किलोई निवासी रामनिवास ने बताया कि पहले के मुकाबले एजेंसी पर कतार अब छोटी हो रही है और एक-डेढ़ घंटे तक पर्ची मिल रही है।
वही बलियाणा निवासी सत्यवान ने बताया कि स्थिति अब सामान्य होने लगी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का दावा है कि जिले में पेट्रोल-डीजल, पीएनजी-सीएनजी व सिलिंडर की कहीं कोई समस्या नहीं है। इन सभी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन
जिले में कुल 35 गैस एजेंसियां हैं। यहां उपभोक्ताओं की कतारें अब छोटी हो गई हैं। रविवार को कुल 8400 सिलिंडरों की आवक हुई। 8000 की बुकिंग हुई और 7600 की डिलीवरी हुई। 7800 स्टॉक रखा हुआ है।
-- -- -- -- -- --
पेट्रोल-डीजल की खपत बढ़ी
पेट्रोल-डीजल की खपत बढ़ी है। पांच दिन पहले डीजल की जो खपत 9 लाख लीटर रोजाना थी वो अब 11 लाख लीटर हो गई है। पेट्रोल की 2 लाख से बढ़कर 2.20 लाख लीटर बनी हुई है। जिले में 60 हजार किलोग्राम सीएनजी की रोजाना आवक और खपत हो रही है। पीएनजी की कोई समस्या नहीं है।
-- -- -- -- -
सुबह 9 बजे से गैस सिलिंडर की पर्ची लेने के लिए एजेंसी पर कतार में लगे हैं। करीब डेढ़ घंटे बाद पर्ची मिली है। -रामनिवास, किलोई।
शीला बाईपास स्थित गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलिंडर लेने आए हैं। यहां पर्ची कटने में एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है। -सत्यवान, बलियाणा।
-- -- -- -- --
फोटो 2
खाद्य आपूर्ति विभाग को देनी होगी प्रतिदिन रिपोर्ट
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सांपला। इलाके में गैस व तेल की क्या स्थिति है इस संबंध में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को प्रतिदिन की रिपोर्ट सरकार को देनी होगी। प्रतिदिन करीब तीन हजार सिलिंडरों की बिक्री हो रही है। रविवार को हसनगढ़ गांव वाली एजेंसी पर सिलिंडर वितरण नहीं किए गए। बताया गया कि एजेंसी पर गैस नहीं पहुंची। उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े होना पड़ रहा है।
-- -- -
अभी तक गैस व तेल दोनों की आवक व वितरण उपभोक्ताओं की जरूरत के हिसाब से पूरा हो रहा है। -पवन कुमार धनखड़, निरीक्षक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।