फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Construction of roads and lanes started in Subhash Nagar at a cost of Rs 85.30 lakh

Rohtak News: सुभाष नगर में 85.30 लाख से सड़कों-गलियों का निर्माण शुरू

Fri, 07 Nov 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 07 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Construction of roads and lanes started in Subhash Nagar at a cost of Rs 85.30 lakh
27-सुभाष नगर में नारियल फोड़ कर सड़कों के निर्माण का शुभारंभ करते हुए पार्षद कंचन खुराना व अन्य
रोहतक। सुभाष नगर में वीरवार को नारियल फोड़कर सड़कों और गलियों का निर्माण शुरू किया गया। नगर निगम वार्ड नंबर 14 की निगम पार्षद कंचन खुराना, भाजपा नेता सुनीता परूथी व सुभाष नगर जन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जतिन बतरा ने निर्माण शुरू कराया।
विज्ञापन

कंचन खुराना ने बताया कि 85.30 लाख रुपये से सुभाष पार्क से सोनीपत रोड, हनुमान मंदिर वाली गली, सुरेंद्र वाली गली, प्रदीप के मकान से नरेंद्र के मकान तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। टायर वाली गली का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंंने बताया कि निर्माण के तहत तीन सड़कों और दो गलियों का निर्माण किया जा रहा है। सड़कों की लंंबाई दो किलोमीटर और गलियों की 250 मीटर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहां कि गुरुद्वारा-शिव मंदिर से सुरेश के मकान तक व राजेंद्र वाली गली के निर्माण की प्रक्रिया पाइपलाइन में हैं। सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अमित मग्गू, मुकेश टक्कर, मोहित चौधरी, सुंदर जेटली सुभाष मल्होत्रा,गुलशन बहल, गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सरदार जसबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed