{"_id":"66848ecf52cd4fe2520ad9c4","slug":"consignment-of-banned-intoxicant-injection-came-from-bihar-ncb-caught-it-in-bahu-akbarpur-rohtak-news-c-17-roh1020-455090-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बिहार से आई प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की खेप, एनसीबी ने बहु अकबरपुर में पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बिहार से आई प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की खेप, एनसीबी ने बहु अकबरपुर में पकड़ी
Wed, 03 Jul 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
02सीटीके02...हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की गिरफ्त में नशे के सामान सहित आरोपी।
रोहतक। बहु अकबरपुर स्थित एमजी मोटर्स के पास हरियाणा एनसीबी की रोहतक यूनिट ने एक स्काॅर्पियो सवार युवक से 5650 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी ने कूरियर के माध्यम से इंजेक्शन की खेप बिहार से मंगवाई थी। रोहतक के कुछ मेडिकल स्टोर और नशेड़ियों को सप्लाई किए जाने थे। एनसीबी यूनिट ने एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर आरोपी को अदालत के समक्ष पेश कर दिया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख ओपी सिंह व पुलिस अधीक्षक पंखुड़ी कुमारी के नेतृत्व में नशामुक्त हरियाणा चलाया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को बहुअकबरपुर मायना निवासी सुमित को काबू किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वह बिना नंबर की स्काॅर्पियो से रोहतक में नशे के इंजेक्शन को सप्लाई करने के लिए आ रहा था। उसे एनसीबी टीम ने एमजी मोटर्स के पास चेकिंग के लिए रोका। इसमें सुमित की कार से कई बाॅक्स बरामद हुए, इनमें 5650 नशीले प्रतिबंधित ( एनआरएक्स पेंटाजोसाइन इंजेक्शन 30 एमजी/एमएल टैजोविन) इंजेक्शन मिले। उन्होंने बताया कि इनकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है। पांच गुना दामों पर इनको बेचा जाता है। आरोपी ने इन्हें बिहार से ऑनलाइन खरीद फिर कूरियर से रोहतक मंगवाया था। सुमित ने बताया कि यह इंजेक्शन प्रतिबंधित है, नशेड़ी इनको कोई भी कीमत देकर खरीदना चाहते हैं। रोहतक के कुछ मेडिकल स्टोर व युवा उसके ग्राहक हैं।
एक इंजेक्शन से 12 घंटे से अधिक रहता है नशा
अधिकारियों ने बताया कि 5650 इंजेक्शन की खेप मिलने के बाद एनसीबी टीम सक्रिय हो गई है। मामले की तह तक जाने के लिए पूछताछ और पड़ताल करनी शुरू कर दी है। किन मेडिकल स्टोर और कहां पर युवकों को यह सप्लाई किए जाते हैं, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। एक इंजेक्शन के प्रयोग से कम से कम 12 घंटे तक नशा रहता है।