{"_id":"67f5891024e4160fa60ef739","slug":"consensus-on-development-works-worth-rs-10-crore-in-the-house-meeting-rohtak-news-c-17-roh1020-631245-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सदन की बैठक में 10 करोड़ के विकास कार्यों पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सदन की बैठक में 10 करोड़ के विकास कार्यों पर बनी सहमति
विज्ञापन
08सीटीके17 हाउस की बैठक में अपनी बात रखते वार्ड-10 के पार्षद जयदेव डागर। संवाद
रोहतक। जिला विकास भवन में नगर निगम के सदन की बैठक हुई। इसमें करीब जिला पार्षदों की सहमति से 25 अधिक एजेंडा को मंजूरी मिली है। बैठक में 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए सहमति बनी।
जिला विकास में भवन में मंगलवार को करीब नौ बाद सदन की बैठक हुई। जुलाई 2024 में सदन की अंतिम बैठक हुई। उसके बाद मंगलवार को हुई जिला पार्षदों की सदन की बैठक में नौ पार्षद मौजूद रहे। पार्षदों की मौजूदगी में 25 अधिक एजेंडा पर सहमति बनी है। वहीं, वार्ड अनुसार अनेक कार्यों को जल्द कराने की अनुमति मिली है। बैठक में जिला पार्षदों की ओर अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों की सूची और एस्टिमेट बनाकर सदन में रखा गया।
26 जुलाई 2024 में स्वीकृत हुए सभी विकास कार्यों की वार्ड अनुसार पेश की गई। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23, 2023-24 व 2024-25 में उपलब्ध धनराशि का ब्योरा अधिकारियों ने रखा। एमपी और एमएलएडी योजना के तहत कार्य जारी हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जेडपीडीपी योजना 2024-25 को मंजूरी दी गई। बैठक में विभिन्न अधिकारियों की मौजूदगी में अनुसार शिव धाम योजना, ई-लाइब्रेरी, इंडोर जिम, महिला संस्कृति केंद्र, मनरेगा के अंतर्गत कार्य, गांव की फिरनियों में लाइट लगाने के कार्य की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ब्लॉक अनुसार भवनों की स्थिति, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, हरियाणा ग्रामीण विकास योजना व एचआरडीएफ कार्य आदि की रिपोर्ट बैठक में प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
सरकार की ओर से सीधे करवाया जा रहा श्मशान घाटों का सुधार कार्य
जिला परिषद के 14 वार्ड में शिव धाम के लिए 77 कार्य हैं। इसमें ट्रैक निर्माण, चहारदीवारी, शेड और पानी की व्यवस्था का कार्य शामिल है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि किसी वार्ड में श्मशान घाट का सुधारीकरण होना है, वो सीधे पंचायत अधिकारियों से मिले। सीधे तौर पर सरकार की ओर श्मशान घाट के लिए सुधार कार्य करवाया जा रहा है। शिव धाम का कार्य जिला परिषद में नहीं करवाया जा रहा। वहीं, गांवों में 13 श्मशान घाटों के कार्य ग्राम पंचायत के पास हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गरनावठी स्कूल के लिए नए भवन की उठी मांग
वार्ड-10 से जिला पार्षद जयदेव डागर ने बताया कि पहले भी कई बार गरनावठी स्कूल के भवन निर्माण की मांग रखी गई, साथ ही विरोध प्रदर्शन भी किया। लेकिन, कोई समाधान नहीं और केवल एक एस्टिमेट बनाकर दे दिया गया। बजट सत्र होने के बावजूद इसमें सुधार की आशंका नहीं हुई। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले 154 बच्चे थे, अब संख्या 100 तक हो गई थी। 2017 में बिल्डिंग कंडम हो गई थी। इसके लिए ठोस कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इसका समाधान एक माह के अंदर नहीं हुआ तो फिर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला परिषद की हाउस बैठक में 10 करोड़ के विकास कार्यों पर सहमति बनी हैं। इसमें वार्डों के अनुसार आवंटित किया जाएगा, साथ ही बैठक में पार्षदों की मॉनीटरिंग कमेटी भी बनाई गई।
- मंजू हुड्डा, अध्यक्ष, जिला परिषद।