{"_id":"65e36fb18f06f03d3f0d05f3","slug":"congresss-jan-aakrosh-rally-on-17th-meeting-held-regarding-preparations-rohtak-news-c-17-roh1020-373119-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कांग्रेस की जन आक्रोश रैली 17 को, तैयारी को लेकर हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कांग्रेस की जन आक्रोश रैली 17 को, तैयारी को लेकर हुई बैठक
Sat, 02 Mar 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
महम। कांग्रेस की ओर से 17 मार्च काे महम की अनाज मंडी में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए शनिवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने की। युवा नेता बलराम दांगी ने बताया कि सभी बूथ कमेटी सदस्यों को गांव के बूथ अनुसार पहचान पत्र वितरित किए और कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारी का आह्वान किया। साथ ही लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए हर घर हर व्यक्ति तक कांग्रेस की नीतियों और संकल्प को पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन