फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress workers conference today, MP Deependra will reach Anaj Mandi

Rohtak News: कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, अनाज मंडी में सांसद दीपेंद्र पहुंचेंगे

Sat, 02 Mar 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 02 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Congress workers conference today, MP Deependra will reach Anaj Mandi
रोहतक। कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में तीन मार्च को नई अनाज मंडी में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यहां मुख्य मेहमान राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा रहेंगे। उनके साथ पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, रोहतक विधायक भारत भूषण बतरा व विधायक कलानौर शकुंतला खटक मौजूद रहेंगी। यह कहना है भारतीय कमेरा पार्टी के पूर्व संयोजक एवं बसपा के पूर्व हरियाणा प्रभारी प्रो. महेश कुमार का। वे शनिवार को शहर के एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 22 फरवरी 2023 को दिल्ली में चौधरी दीपेंद्र हुड्डा के निवास पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदय भान की मौजूदगी में भारतीय कमेरा वर्ग पार्टी का विलय कांग्रेस पार्टी में हुआ था। इसके बाद तीन मार्च को जिला सत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसी क्रम में बाकी के संसदीय क्षेत्र में भी अनेक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य रोहतक लोकसभा एवं अन्य लोकसभा क्षेत्रों के आने वाले चुनाव की तैयारियों को लेकर रहेगा। हरियाणा में भाजपा व भाजपा गठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर हर तरह फेल साबित हुई है। इस मौके पर डॉ. विकास सिवाच, प्रदीप, सतीश मेहरा, नीरज जाटव व अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed