फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   congress leader in sonipat

प्रदेश में पिछले पांच साल में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गए: भूपेंद्र हुड्डा

Mon, 16 Sep 2019 09:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
congress leader in sonipat
सम्मेलन के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र हड्डा व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा का स्वागत करत - फोटो : Sonipat
सोनीपत। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और घोटालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भर्ती से लेकर खनन तक में घोटाले हुए हैं। हुड्डा ने कहा कि जनता के सुझावों के अनुसार ही कांग्रेस का चुनाव घोषणापत्र तैयार किया जाएगा, जिससे उस घोषणापत्र में हर वर्ग की बेहतरी के लिए नीतियों को शामिल किया जा सके। कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा मंगलवर को मुरथल रोड पर स्थित एक निजी बैंक्वट हॉल में लोकसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे।
विज्ञापन

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हरियाणा विकास में नंबर एक पर होता था, लेकिन भाजपा की सरकार ने इसे विकास में पीछे धकेल कर अपराध में नंबर एक प्रदेश बना दिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कि सोनीपत लोकसभा में विकास की दिशा में पांच साल में क्या काम हुआ है, यह सरकार में बैठे लोगों को बताना चाहिए। एक नया पावर प्रोजेक्ट तक प्रदेश में नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार आई तो बुजुर्गों की पेंशन होगी पांच हजार
हुड्डा ने कहा कि अगर कांग्रेस को सत्ता मिली तो प्रदेश के बुजुर्गों को मिलने वाली सम्मान पेंशन को पांच हजार रुपये किया जाएगा, सेक्टर की एन्हांसमेंट की रि-कैलकुलेशन कराकर इसका समाधान करेंगे। पंजाब के समान पुरानी पेंशन योजना की बहाली की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओ से हाथ उठवाकर प्रस्ताव पास कराया कि पार्टी जिसे भी टिकट देकर मैदान में उतारेगी, सभी मिलकर ईमानदारी से उसे जिताने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कांग्रेस छोड़कर जाने वालों की वापसी का अभियान चलाओ : सैलजा
कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार अहंकार में डूबी हुई है। वह सत्ता के नशे में चूर होकर जमीनी हकीकत से दूर जा रही है। इस बार प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है और भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही कांग्रेस दम लेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में गरीब और पिछड़े के हितों में अनेक योजनाएं लागू की गई थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने इन सारी योजनाओं को बंद कर दिया। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो दोबारा से उनको शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जितने लोग कांग्रेस को छोड़कर गए हैं, उन्हें कांग्रेस में वापस लाने की दिशा में हर सदस्य काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed