फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress is not only targeting BJP but also its B and C teams: Deepender Hooda

भाजपा की नहीं उसकी बी व सी टीम के निशाने पर भी कांग्रेस : दीपेंद्र हुड्डा

Sun, 05 Oct 2025 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congress is not only targeting BJP but also its B and C teams: Deepender Hooda
26. रोहतक में शनिवार को वोट चोरी के खिलाफ रोष प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते स
रोहतक। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि भाजपा ही नहीं, उसकी बी व सी टीम के निशाने पर भी कांग्रेस है। रोहतक में विरोधी पर्यटक की तरह आ रहे हैं लेकिन यहां की जनता ने पहले भी जवाब दिया है और आगे भी देगी। वोट चोरी के मामले को तथ्यों के साथ जल्द उजागर किया जाएगा। सांसद शनिवार को वोट चोरी के नाम पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस पार्टन्के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वोट चोरी एक व्यक्ति, एक वोट के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है। लोगों के गले ये बात नहीं उतर रही कि जो कांग्रेस बेल्ट पेपर की गिनती में 75 से अधिक सीटों पर आगे थी, वो ईवीएम खुलते ही पीछे कैसे चली गई। यहां केवल वोट चोरी नहीं हुए बल्कि सत्ता चोरी हुई है।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के सहायक की भूमिका में है। भाजपा साम-दाम-दंड-भेद व यंत्र-मंत्र-तंत्र जैसी सारी व्यवस्थाओं के इंतजाम से सत्ता पर काबिज होने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है। कांग्रेस सांसद बोले, पिछले 15 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा मत प्रतिशत 2024 में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा में 1984 के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मत प्रतिशत कांग्रेस ने वोट हासिल किए। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए सुभाष रोड मार्ग से गोहाना अड्डा, शांतमई चौक, झज्जर मोड़ होते हुए भिवानी स्टैंड पर पहुंचे। साथ में प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल, विधायक बीबी बतरा, विधायक शकुंतला खटक, विधायक बलराम दांगी, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, चक्रवर्ती शर्मा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप उर्फ केडी, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवान रंगा, मेयर प्रत्याशी सूरजमल किलोई व अन्य कांग्रेसी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed