फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress is a party of father and son: Archana Gupta

कांग्रेस बाबू-बेटे की पार्टी : अर्चना गुप्ता

Sat, 08 Aug 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Congress is a party of father and son: Archana Gupta
महम में प्रदेश अध्यक्ष को झूला झूलते कार्यकर्ता। संवाद
महम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस बाबू-बेटे की पार्टी है। राज्यसभा सदस्य रहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बेटे दीपेंद्र हुड्डा को लोकसभा चुनाव लड़वाया। क्या पार्टी में और कार्यकर्ता नहीं थे। यह बात उन्होंने महम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तीज महोत्सव मनाया। झूले पर बैठकर पींग बढ़ाई।
विज्ञापन


बदरी प्रसाद काला सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं डॉ. अर्चना गुप्ता का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की सत्ता में महम का विकास नहीं हुआ। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दस साल मुख्यमंत्री रहने के बावजूद महम पिछड़ता गया क्योंकि कांग्रेस की सोच ये है कि व्यक्ति गरीब व पिछड़ा रहेगा तो ही उसे वोट देता रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब सीएम नायब सिंह सैनी के निर्देश पर 78 करोड़ रुपये से हलके की 27 सड़कों का निर्माण हो रहा है। 38 करोड़ की पाइप लाइन से निकासी का प्रबंध किया है। जलभराव से भैणी भैरों, भैणी सुरजन, सैमाण, बहलबा, भैणी चंद्रपाल गांव प्रभावित होते थे। 45 करोड़ की लागत से महम से बरसाती पानी निकासी का कार्य अंतिम चरण में है। महम में पेयजल के लिए 83 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महिला विकास निगम चेयर पर्सन सुनीता दांगी, जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका, जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, महंत सतीश दास, ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी आदि मौजूद रहे।

महम में भाजपा में गुटबाजी की बातें विरोधी लोग कर रहे : जांगड़ा

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि महम में भाजपा में गुटबाजी की बातें विरोधी लोग कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता तो सिर्फ विकास की बात जानते हैं। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस के समय में पैसों से नौकरी मिलती थी। उन्होंने अपने मोबाइल में कांग्रेस के दो नेताओं की बातचीत की ऑडियो सुनाई जिसमें वे नौकरी में रिश्वत की बातें कर रहे हैं। दीपक हुड्डा ने कहा कि नायब सैनी बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश में विकास कार्य करवा रहे हैं।


--------------

महम में प्रदेश अध्यक्ष को झूला झूलते कार्यकर्ता। संवाद

महम में प्रदेश अध्यक्ष को झूला झूलते कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed