फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress got completely defeated in BJP's Chakravyuh

Rohtak News: भाजपा के चक्रव्यूह में चारों खाने चित हो गई कांग्रेस

Thu, 13 Mar 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 13 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Congress got completely defeated in BJP's Chakravyuh
रोहतक। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस भाजपा के चक्रव्यूह में फंसकर चारों खाने चित हो गई। भाजपा के मेयर प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि ने निगम के अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की।
विज्ञापन

कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी सूरजमल किलोई को 45,198 वोटों से हराया, साथ ही 22 वार्ड में भाजपा के 14 प्रत्याशी भी विजयी रहे। दूसरी तरफ कांग्रेस के दिग्गज प्रत्याशी गुलशन ईशपुनियानी, अनिल कुमार व कदम सिंह अहलावत तक चुनाव हार गए। पार्टी को मात्र दो वार्ड में जीत मिली।
विज्ञापन

निगम चुनाव में भाजपा ने जहां पूरा जोर लगाया, जबकि कांग्रेस में उत्साह नजर नहीं आया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव प्रचार करने तक नहीं आए। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ही चुनाव प्रचार की कमान संभाली। कांग्रेस विधायक बीबी बतरा व शकुंतला खटक ही प्रचार करते दिखे। दूसरी तरफ भाजपा ने पूरी ताकत लगा रखी थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी न केवल मेयर प्रत्याशी का नामांकन कराने आए, बल्कि रोहतक से ही निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, मंत्री अरविंद शर्मा, कृष्णलाल पंवार, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्णलाल मिड्ढा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी निगम चुनाव में प्रचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा के वार्ड में भी हारी कांग्रेस, नई वार्डबंदी से भाजपा फायदे में
कांग्रेस अपने गढ़ रोहतक को निकाय चुनाव में नहीं बचा सकी। मेयर का चुनाव हारने के साथ-साथ भाजपा के कई दिग्गज पार्षद तक हार गए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आवास वार्ड 14 में आता है, जहां भाजपा की महिला पार्षद कंचन खुराना ने कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री सुभाष बतरा की बेटी आरती जुनेजा को 3176 मतों से हरा दिया। कांग्रेस के पांच बार के पार्षद गुलशन ईशपुनिशनी वार्ड 17 से भाजपा से हार गए। नए सिरे से हुई वार्डबंदी का भाजपा को फायदा मिला है।
मेयर के चुनाव में ये रहा राउंड वाइज परिणाम

राउंड भाजपा कांग्रेस

1. 8866 5340
2. 9796 3198

3. 7726 3198
4. 8250 3391

5. 6842 5001
6. 8880 6303

7. 5844 4594
8. 6306 3954

9. 8252 2619
10. 8480 3899

11. 7718 4061
12. 7235 5571

13. 7457 5932
...........
22 वार्ड में सात जाट, चार पंजाबी तो चार एससी बने पार्षद
नगर निगम के 22 वार्ड में सात पार्षद जाट समुदाय से बने हैं। इसमें भाजपा के दो, कांग्रेस का एक प्रत्याशी है। पांच निर्दलीय विजयी रहे। पंजाबी समुदाय से चारों प्रत्याशी भाजपा से बने हैं, जबकि एससी समुदाय में तीन भाजपा व एक निर्दलीय पार्षद बनी हैं। बनिया समाज से एक कांग्रेस व एक भाजपा से पार्षद विजयी रहा। बीसी समाज से तीनों पार्षद भाजपा के हैं। ब्राह्मण समाज से एकमात्र पार्षद प्रवीण कौशिक भाजपा से जीता है।
....
नायब सरकार के एक साल के कामकाज, पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल के संगठन के दम पर भाजपा को जीत मिली है। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में रोहतक की जनता को झूठ बोलकर वोट लिया गया। निकाय चुनाव में जनता ने बदला ले लिया है।
- मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री भाजपा
....
चुनाव में हार-जीत चलती रहती है। उम्मीद है कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार शहर की समस्याओं को दूर करेगी। विकास कार्यों में वे पूरा सहयोग देंगे।
भारत भूषण बतरा, विधायक कांग्रेस रोहतक शहर
....
भाजपा की नीतियों की जीत : रामअवतार वाल्मीकि
रोहतक शहर की जनता ने एक बार फिर भाजपा की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है। साथ ही केंद्र व राज्य के बाद शहर में भी भाजपा की सरकार बनी है। अब ट्रिपल इंजन की सरकार शहर का विकास लगातार करवाएगी।

रामअवतार वाल्मीकि, नवनिर्वाचित मेयर नगर निगम रोहतक
......
सरकार का पड़ा फर्क, भाजपा मेयर लोगों के काम करवाएं : कांग्रेस प्रत्याशी
केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है। इसलिए लोगों के मन था कि भाजपा प्रत्याशी जीतकर काम करवाएं। हालांकि कांग्रेस को भी अच्छे वोट मिले हैं। वे जनता के बीच रहकर लोगों की आवाज उठाएंगे। साथ ही विकास कार्यों में भाजपा मेयर का सहयोग करेंगे।
सूरजमल किलोई, मेयर प्रत्याशी कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed