फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress did not bother about making the country self-reliant: Arun Singh

कांग्रेस ने नहीं की देश को आत्मनिर्भर बनाने की चिंता : अरुण सिंह

Mon, 27 Oct 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Congress did not bother about making the country self-reliant: Arun Singh
47...रोहतक ​स्थित श्री लालनाथ हिन्दू कॉलेज के सभागार में आयोजित आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन
रोहतक। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अरुण सिंह ने कह कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने देश को आत्मनिर्भर बनाने की चिंता नहीं की। यूपीए की सरकार के समय देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर महज 2.5 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे जबकि भाजपा सरकार हर साल 12 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। वे रविवार को रोहतक स्थित श्री लालनाथ हिंदू कॉलेज में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हुए सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से देश में छह सेमी कंडक्टर उत्पादन यूनिट लग रही हैं। जल्द ही गुजरात में स्थापित यूनिट से उत्पादन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर ही स्वदेशी का यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता समाज के साथ मिलकर इस अभियान को एक जनआंदोलन बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर हरियाणा ही आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ है। घर-घर स्वदेशी का मंत्र विश्व के सामने प्रदर्शित हो इसी लक्ष्य को लेकर देश-प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने कॉलेज के सभागार में आयोजित आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, व्यापारियों को भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज भी मौजूद रहे।

विकास के रास्ते पर दौड़ रहा हरियाणा
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना व मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सहित कई योजनाएं गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed