{"_id":"65189dcb47ec4d52f10eec14","slug":"congress-and-inld-remember-the-public-as-elections-approach-sharma-rohtak-news-c-17-roh1018-259602-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस और इनेलो को चुनाव नजदीक आते ही आती है जनता की याद : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस और इनेलो को चुनाव नजदीक आते ही आती है जनता की याद : शर्मा
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 03:44 AM IST
विज्ञापन
जनसंवाद कार्यक्रम मे दौरान सांसद को अमृत कलश सौंपते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत : बीजेपी
Link Copied
रोहतक। कांग्रेस व इनेलो को चुनाव नजदीक आते ही जनता याद आने लगती है। कांग्रेस ने हमेशा ही लूट व झूठ की नीति पर काम किया है और अब तो कांग्रेस बिखर चुकी है। यह बात सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कही। वह शनिवार को महम के गांव मोखरा, बहल्बा, निंदाना तिगरी, भैणी महाराजपुर व लाखनमाजरा में जनसंवाद किया और अधिकारियों को समस्याओं को लेकर निर्देश दिये और कहा कि तय समय पर ही समस्याओं का निपटारा करें।शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली तमाम रियायतों व सब्सिडी को सीधे लोगों के खातों में डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी का ही संकल्प था कि भय एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण किया जाए। पीएम और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संकल्प है कि हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहिए। पोर्टल के माध्यम से प्रदेश की जनता को फायदा हुआ है, और भविष्य में इन पोर्टल के माध्यम से एक नई क्रांति आने वाली है। सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, सरकार जनता से जो वायदा करती है, उसे पूरा करके दिखाया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, मेयर मनमोहन गोयल, महंत सतीश दास, अजय बंसल, हरिओम भाली व अन्य पार्टी कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।