{"_id":"6122b73a8ebc3e14e07a2c90","slug":"conditional-permission-for-operation-of-trucks-loaded-with-wheat-from-flyover-rohtak-news-rtk621680825","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर से गेहूं से लदे ट्रकों के संचालन की मिली सशर्त अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर से गेहूं से लदे ट्रकों के संचालन की मिली सशर्त अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को रेलवे माल गोदाम तक गेहूं से लदे ट्रक फ्लाईओवर से आवागमन कराने की सशर्त अनुमति मिल गई है। एफसीआई अधिकारी का कहना है कि मंगलवार से मालगाड़ी में गेहूं का लदान शुरू होगा।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आंगनबाड़ी व बीपीएल पात्रों को गेहूं का वितरण करने के लिए रोहतक से भी कई राज्यों में गेहूं जाना है। एफसीआई का मुख्य गोदाम कच्चा बेरी रोड पर है। कच्चा बेरी रोड क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। इसके चलते प्रशासन ने गेहूं मालगोदाम तक भेजने के लिए फ्लाईओवर से ट्रकों के आवागमन की अनुमति दी थी, जो बाद में रोक दी। इससे कई राज्यों को जाने वाला गेहूं रुक गया। वहीं, मामले की गंभीरता को देख अब प्रशासन ने एफसीआई को फ्लाईओवर से गेहूं से लदे ट्रकों के आवागमन की सशर्त अनुमति दी है।
एफसीआई के डिपो प्रबंधक राजीव चाहर ने बताया कि सशर्त अनुमति के तहत सुबह नौ से पूर्वाह्न 11 बजे और शाम को पांच से सात बजे तक ट्रकों का संचालन रोकना है। सोमवार व शुक्रवार को भीड़भाड़ ज्यादा होने की वजह से दिन का संचालन बंद रहेगा। विभाग ने तीन होमगार्ड यातायात सुचारु करने के लिए लगाए हैं। प्रशासन से मिली अनुमति के अनुसार गेहूं का लदान सुचारु हो जाएगा।