फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Concern expressed over Deepak Hooda and Sweety Bora incident, decision to ban gun culture songs welcomed

Rohtak News: दीपक हुड्डा और स्वीटी बूरा प्रकरण पर जताई चिंता, गन कल्चर के गानों पर बैन फैसले का स्वागत

Tue, 01 Apr 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 01 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Concern expressed over Deepak Hooda and Sweety Bora incident, decision to ban gun culture songs welcomed
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा और बॉक्सर स्वीटी बूरा प्रकरण को लेकर खाप प्रतिनिधियों की बैठक सोमवार को सेक्टर 36 सनसिटी क्लब में हुई।
विज्ञापन

नांदल खाप प्रधान विवाद पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों का मनमुटाव एक गलत मोड़ की तरफ जा चुका है और समाज में गलत संदेश जा रहा है। इस मामले सुलझाने के लिए दीपक हुड्डा से संपर्क करके पक्ष जाना और पंचायती स्तर पर मामले को खत्म करने की बात कही। दीपक हुड्डा ने खापों को आश्वासन दिया कि मैं अपनी तरफ से कोई भी अभद्र टिप्पणी मीडिया या किसी सोशल प्लेटफॉर्म पर अपलोड नहीं करूंगा व खापों का जो भी आदेश होगा उसे स्वीकार करूंगा।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से गन व बदमाशी कल्चर को प्रोमोट करे जाने वाले गीतों पर बैन (प्रतिबंध) के सरकार के फैसले का स्वागत किया। खापों ने निर्णय लिया कि वे अपनी-अपनी खापों के अच्छे कलाकारों को सम्मानित करके उनका उत्साह बढ़ाने की मुहिम चलाएंगे, ताकि समाज में एक अच्छा संदेश जाए और आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा भी ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कलकल खाप प्रधान राजपाल कलकल, हुड्डा खाप प्रवक्ता जगवंत हुड्डा, देशवाल खाप प्रधान संजय देशवाल, अशोक मलिक मदीना, सुमित सरपंच मकड़ौली व अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed