{"_id":"60f09f188ebc3ec1f7452004","slug":"competition-in-every-field-confidence-leads-to-success-rohtak-news-rtk6178570114","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिस्पर्धा हर क्षेत्र में, आत्मविश्वास से मिलती है सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिस्पर्धा हर क्षेत्र में, आत्मविश्वास से मिलती है सफलता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिस्पर्धा हर क्षेत्र में है, लेकिन हमारा आत्मविश्वास हमें सफलता दिलाता है। जीवन में लक्ष्य का निर्धारण जरूरी है। यह कहना है हैप्पी हारडी एंड हीर फिल्म से अपनी विशेष पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सोनिया मान सोनी का। मान वीरवार को अमर उजाला के सिटी ऑफिस पहुंचीं थीं। अमर उजाला से विशेष बातचीत में मान ने कहा, हरियाणा और पंजाब की संस्कृति एक जैसी है, हालांकि पंजाब हरियाणा की तुलना में एडवांस है।
नेताजी चौक पर चल रहे धरने में किसानों को समर्थन देने पहुंचीं सोनिया मान ने कहा, पंजाब में दादी व मां दोनों मॉडर्न हैं। हरियाणा में दादी तो दादी ही है, लेकिन मां मॉडर्न मां हो चुकी है। हमें अपनी संस्कृति को सहेजने की जरूरत है। पंजाबी, मलयालम, मराठी फिल्मों के अलावा कई पंजाबी एलबम में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी सोनिया मान ने बताया कि समय के साथ बदलती संस्कृति और प्रतिस्पर्धा के लिए हमें तैयार रहना होगा। सोनिया मान हिमेश रेशमिया, रितिक रोशन, हरभजन मान व रोहतक के अजय हुड्डा के साथ अभिनय कर चुकीं हैं। उन्होंने बताया कि उनके लिए हर तरह का रोल एक चैलेंज होता है और यही उन्हें पसंद भी है। पंजाबी संस्कृति से जुड़े होने के बाद अन्य रोल करना चैलेंज से कम नहीं होता। हम किसी भी क्षेत्र में हों, हमें अपनी योग्यता साबित करनी पड़ती है। हमें एक दूसरे से जलन करने की बजाय आगे बढ़ना चाहिए और अपनी ऊर्जा को सही जगह लगाना चाहिए। सोनी सांघी गांव के अजय हुड्डा के साथ किसान आंदोलन पर वीडियो भी बना चुकी हैं।
पूर्व मंत्री को दी माफी मांगने की सलाह
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ चल रहे धरने में पहुंचीं सोनिया मान ने कहा कि मामले को आगे बढ़ाने से बेहतर है कि माफी मांग ली जाए। जब साथ वालों ने माफी मांग ली है तो पूर्व मंत्री अपनी गलती क्यों नहीं मानते। ऐसा ही रहा तो आंदोलन और तेज होगा। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे धरने के बारे में उन्होंने कहा कि महीनों से किसान सड़क पर हैं, सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए।
विज्ञापन
पिता सरदार बलदेव मान की मौत ने किया था आहत
अभिनेत्री सोनिया मान ने बताया कि उनके पिता सरदार बलदेव मान को आतंकवादियों ने मार दिया था। इस घटना से उन्हें काफी सदमा पहुंचा था। स्कूल में वह इंकलाबी गीत पर रोल प्ले करती थीं। वहीं से अभिनय का शौक हुआ और आज फिल्मी दुनिया में अपना कैरियर बना रही हैं।