फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Competition between Nekiram and Jat College, merit list will be released today

नेकीराम और जाट कॉलेज में मुकाबला, आज जारी होगी मेरिट लिस्ट

Sat, 11 Sep 2021 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Competition between Nekiram and Jat College, merit list will be released today
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय और जाट कॉलेज में इस बार अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं में दाखिले के लिए कड़ा मुकाबला होगा। शहर के इन दोनों प्रमुख कॉलेजों में इस बार सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। आवेदनों की जांच का काम शुक्रवार को पूरा हो गया है। पहली मेरिट सूची शनिवार को जारी होगी।
विज्ञापन

पीएनआरएस राजकीय महाविद्यालय में 2500 सीटें हैं, यहां दाखिले के लिए जिले में सर्वाधिक 21,870 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। विद्यार्थियों में इस कॉलेज के प्रति रुझान इतना ज्यादा है कि सीटों से आठ गुना से ज्यादा आवेदन आए हैं। वहीं, जाट कॉलेज को भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने तरजीह दी है। जाट कॉलेज में विभिन्न संकायों की कुल 2520 सीटें हैं, यहां दाखिले के लिए कुल 12804 आवेदन आए हैं। शहर के एक और प्रतिष्ठित राजकीय महिला विद्यालय में भी 2470 सीटों के मुकाबले 8456 आवेदन आए हैं। वैश्य कॉलेज में दाखिले के लिए विद्यार्थियों का क्रेज है। यहां 880 सीटों पर दाखिले को 4577 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। सैनी कॉलेज भी दाखिलों की दौड़ में पीछे नहीं है। यहां पांच सौ सीटों के मुकाबले 1349 आवेदन आए हैं। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में कुल 970 सीटें हैं और 2375 आवेदन आए हैं। गौड़ ब्राह्मण कॉलेज में 1000 सीटों के मुकाबले 3251 आवेदन आए हैं। वैश्य महिला महाविद्यालय में 1010 सीटों पर दाखिले के लिए 1524 आवेदन आए हैं। हिंदू कॉलेज में 1150 सीटों के लिए 2937 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

सैनी कॉलेज मेें बनाया हेल्प डेस्क
सैनी कॉलेज के प्राचार्य भीम सिंह पंवार ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। दस्तावेजों की जांच के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं। पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवार 15 सितंबर तक अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन फीस जमा करवा सकते हैं। कॉलेज की नोडल अधिकारी (दाखिले) सुनीता सैनी ने बताया कि सबसे ज्यादा आवेदन बीए के लिए आए हैं। कॉलेज में बीए की 240 सीटें हैं, इनमें दाखिले के लिए करीब चार गुना यानी 947 आवेदन आए हैं। बीसीए की साठ सीटों के लिए 141, कॉमर्स की 80 सीटों के लिए 86, बीएससी नॉन मेडिकल की साठ सीटों के लिए 111, बीएससी मेडिकल की साठ सीटों के लिए 64 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed