फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   company claimed after 10 august omex city people get pure drinking water

कंपनी का दावा- ओमैक्स सिटी में 800 परिवारों को 10 अगस्त से मिलने लगेगा शुद्ध पेयजल

Mon, 13 Jul 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
company claimed after 10 august omex city people get pure drinking water
ओमैक्स सिटी में पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई करते श्रमिक। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। ओमैक्स सिटी में रहने वाले करीब 800 परिवारों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए 100 एमएम पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई शुरू हो गई है। मंगलवार से पाइप डालने का काम होगा। कंपनी के जीएम का दावा है कि 10 अगस्त तक हुडा के जलघर से सिटी के घरों में पेयजल सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

पेयजल की समस्या से जूझ रहे ओमैक्स सिटी के लोगों ने प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज से फरियाद लगाई थी। लोगों का कहना था कि घरों में फ्लोराइड की 2500-3000 मात्रा का पानी पीने के लिए सप्लाई हो रहा है। इस परर गृह मंत्री ने जिला प्रशासन को जांच करके कार्रवाई के आदेश दिए थे। प्रशासन की टीम ने पानी चेक किया तो वह पीने के लिए अयोग्य साबित हुआ। पब्लिक हेल्थ ने डेवलपर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद प्रशासन के हस्तक्षेप पर हुडा प्रशासन ने डेवलपर्स को मुख्य पाइप लाइन से कनेक्शन देने की स्वीकृत चार मार्च को दी। लेकिन कंपनी के अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया। छह अगस्त को अमर उजाला ने डेवलपर्स की ढिलाई से ओमैक्स सिटी के लोगों के फ्लोराइड युक्त पानी पीने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। इस पर कंपनी के जीएम ने भरोसा दिया कि जल्द ही पाइप लाइन बिछवाना शुरू करेंगे। ओमैक्स सिटी में 100 एमएम की पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई का काम शुरू हो चुका है। मंगलवार तक पाइप आने के बाद बिछाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

ओमैक्स सिटी के जीएम अनिल गुप्ता का कहना है कि पाइप बिछाने के लिए खुदाई शुरू हो गई है। मंगलवार को पाइप बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। चालू माह के अंत तक शुद्ध पानी की सप्लाई का टारगेट रखा गया था। अब 10 अगस्त तक शुद्ध पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed