फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cold like Shimla during the day, blower installed for wild animals in zoo

Rohtak News: दिन में शिमला जैसी ठंड, चिड़ियाघर में वन्य प्राणियों के लिए लगाया ब्लोअर

Sun, 07 Jan 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 07 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cold like Shimla during the day, blower installed for wild animals in zoo
तिलियार जूं में आते पर्यटक।
रोहतक। कड़ाके की ठंड से इंसान ही नहीं वन्य प्राणी भी प्रभावित हैं। सामान्य से पांच डिग्री कम तापमान में हाड़ कंपकंपाने लगे हैं। मौसम की इस ठिठुरन से वन्य प्राणियों को बचाने के लिए चिड़ियाघर में ब्लोअर लगाए गए हैं। ब्लोअर की गर्म हवा वन्य प्राणियों को राहत पहुंचा रही है।
विज्ञापन

ठिठुरन छुड़ा रहे मौसम में मानव हों या जीव जंतु हर काेई आहत है। सर्द मौसम में खांसी, जुकाम, निमोनिया व अन्य रोगों से पीड़ित लोगों की भरमार है। अस्पतालों की ओपीडी हो या इमरजेंसी हर जगह मरीज नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड में वन्य प्राणी भी व्याकुल होने लगे हैं। शाम ढलते ही पशु पक्षी अपने घोंसलों में लौटने को विवश हैं। ऐसे में चिड़ियाघर के वन्य प्राणियों को ठंड से बचाने के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वन्य प्राणी विभाग ने यहां के जीवों के लिए ब्लोअर लगाए हैं। इसमें शेर, बाघ, तेंदुआ, भालू मुख्य हैं। इन्हें बाहरी ठंडे मौसम से सुरक्षित रखना जरूरी है। यह जमा देने वाला मौसम उनके लिए भारी पड़ सकता है। ऐसे में उनके एन्क्लोजर की खिड़कियां पर्दों से ढक दी गई हैं। इससे हवा अंदर दाखिल नहीं हो पा रही है। अंदर लगे ब्लोअर से मिल रही गर्म हवा इन जीवों की मांद को गरम रखने में मदद कर रही है।
विज्ञापन

हीटर से वन्य प्राणियों को रहता है खतरा
वन्य प्राणियों के लिए ठंड में ब्लोअर बेहतर है। यह एक समान दूर तक गर्म हवा फेंकता रहता है। इससे कमरा भी गर्म हो जाता है। हीटर अपने आसपास ही गर्मी बनाए रखता है। ऐसे में वन्य प्राणी इनके पास चला जाता है। इनसे उनके छू जाने पर करंट लगने का भी खतरा बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी ठिठुरा रही है। पिछले करीब सात दिन से ज्यादा देर तक धूप नहीं निकली है। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे बाद खिली धूप ने कुछ राहत देने का काम किया। ऐसे ठंडे मौसम में वन्य प्राणियों को सुरक्षित रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके चलते ब्लोअर लगाए गए हैं। ये हीटर से बेहतर हैं।
- देवेंद्र हुड्डा, निरीक्षक, चिड़ियाघर एवं वन्य प्राणी विभाग।

आज रात से मौसम में बदलाव की संभावना
रोहतक। मौसम में ठंड कहर बरपा रही है। सामान्य से पांच डिग्री कम बने दिन के तापमान ने रोहतक को शिमला जैसा ठंडा बना दिया है। दोनों शहरों को रविवार को दिन का तापमान 14 डिग्री रहा। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

शिमला का दिन तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में अभी यह स्थिति बनी रहेगी। आठ जनवरी की रात से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से नौ व दस जनवरी को कहीं-कहीं बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed