फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM Yogi Adityanath reached Rohtak in Haryana, participated in Harad Puja at Baba Mastnath Math

Haryana: सीएम योगी आदित्यनाथ रोहतक पहुंचे, बाबा मस्तनाथ मठ में हरड पूजा में हुए शामिल

Mon, 10 Jul 2023 09:43 AM IST
नवीन दलाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 10 Jul 2023 09:43 AM IST
सार

हरियाणा के रोहतक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। जो श्री बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर में हरड पूजा पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath reached Rohtak in Haryana, participated in Harad Puja at Baba Mastnath Math
हरियाणा पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रोहतक के बोहर में स्थित बाबा मस्तनाथ जी की समाधि पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और यहां हरण पूजा में हिस्सा लिया। योगी आदित्यनाथ ने गुरु महाराज महंत पीर चांदनाथ योगी जी की स्मृति में आयोजित होने वाले आठ मान भंडारा, शंखडाल व देश मेला की तिथि को सुनिश्चित करने के लिए देशभर से पधारे नाथ संप्रदाय के योगेश्वर संतों के साथ मंत्रणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नाथ संप्रदाय देश का सबसे प्राचीन संप्रदाय है। पूज्य संतों, सिद्धों और योगेश्वरों की लंबी शृंखला ने हर कालखंड में लोककल्याण और समाज के अध्यात्मिक उन्नयन के लिए अपना सर्वस्व त्याग किया है। 

विज्ञापन


पूज्य महंत के सानिध्य में लंबा समय गुजारने का अवसर मिला है: योगी
योगी ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र में पूज्य महंत मस्तनाथ महाराज की कृपा बरसती है। हम सब यहां पूज्य महंत चांदनाथ योगी जी की स्मृति में आयोजित हरण पूजा मे शामिल होने आए हैं। मुझे पूज्य महंत चांदनाथ जी महाराज के सानिध्य में लंबा समय गुजारने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज वे हमारे बीच भौतिक रूप से नहीं है, मगर सूक्ष्म रूप से उनकी उपस्थिति यहां पर सिद्ध शिरोमणि बाबा मस्तनाथ जी के भव्य समाधि के रूप में देखने को मिलती है। 
विज्ञापन


कश्मीर से सुदूर दक्षिण और पूर्वोत्तर तक फैले हैं नाथ संप्रदाय के अनुयायी 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन आदर्शो के लिए नाथ संप्रदाय को आगे बढ़ाने के लिए पूज्य महंत जी ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया था, उनसे प्रेरणा लेकर हम भी अपने स्तर पर योगदान देश और धर्म के लिए दें, ये आज की सबसे बड़ी आवश्यक्ता है। कश्मीर से लेकर सुदूर दक्षिण तक और पूर्वोत्तर के राज्यों में नाथ संप्रदाय के अनुयायी भरे पड़े हैं। सभी अनुयायियों को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद
ये देखना कि कोई सनातन धर्म का उल्लंघन न करें और नाथ सम्प्रदाय की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें। महंत चांदनाथ ने राजस्थान और हरियाणा में नाथ संप्रदाय को आगे बढ़ाया था। उन्होंने अपने जीवन में मनसा, वाचा, कर्मणा के धर्म को निभाया था। आज उन्हीं की प्रेरणा से योगी बालकनाथ आम जनमानस की सेवा के कार्य में जुटे हैं। इस अवसर पर अलवर सांसद और योगी मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ, रोहतक के संतजन और देशभर से आए नाथ संप्रदाय से जुड़े श्रीमहंत, पीर और योगेश्वर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed