{"_id":"670c3cae3d9613e99b080c24","slug":"cm-window-work-resumed-rohtak-news-c-198-1-rew1001-210482-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीएम विंडो का कार्य फिर से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीएम विंडो का कार्य फिर से शुरू
Mon, 14 Oct 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला सचिवालय में संचालित की जा रही सीएम विंडो का काम विधानसभा चुनाव के दौरान प्रभावित था। अब फिर से सीएम विंडो का कार्य शुरू कर दिया गया है। अब लोग शिकायत कर सकते हैं।
विधानसभा चुनाव में अधिकारियों और कर्मचारियों के ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण सीएम विंडो का काम बंद हो गया था। अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। आमजन अब पहले की तरह ही इस पर शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। जिला सचिवालय स्थित सरल केंद्र में सीएम विंडो संचालित की जा रही थी लेकिन चुनाव के कारण कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई। इन कर्मचारियों को सरल केंद्र में ही बैठाया गया था, ताकि कंप्यूटर से संबंधित तमाम काम निर्बाध तरीके से पूरे हो सके। इसके चलते जिस विंडो पर सीएम के पास भेजी जाने वाली शिकायतें लगाई जाती थी, वह भी बंद हो गई।
खुद सीएम भी कार्यवाहक के तौर पर कामकाज देख रहे हैं। ऐसे में सीएम विंडो का काम लगभग ठप हो गया। अब चुनाव संपन्न होने के बाद कर्मचारी रूटीन की तरह काम पर लौट आए हैं। इसलिए किसी भी कार्य दिवस पर शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। सरल केंद्र में वाहनों के रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस के भी काम होते हैं, जो कि चुनाव में भी सामान्य तौर पर चल रहे थे। लोग इन कामों के लिए कम पहुंच रहे थे।