फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM Nayab Saini inaugurated election office of BJP in Rohtak

सीएम सैनी का सवाल: हुड्डा, सैलजा बताएं-क्या कांग्रेस J&K के लिए नेशनल कांफ्रेंस की मंशा के साथ है या नहीं

Mon, 26 Aug 2024 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 01:19 PM IST
सार

रोहतक के सेक्टर-36 ए स्थित मंगल कमल कार्यालय में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद सीएम नायब सैनी ने बड़ा सियासी हमला बोला। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला से कई सवाल पूछे।

विज्ञापन
CM Nayab Saini inaugurated election office of BJP in Rohtak
सीएम नायब सैनी की पत्रकारवार्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर बड़ा सियासी हमला बोला है। जन्माष्टमी पर सोमवार सुबह रोहतक में भाजपा के प्रदेश चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर उन्होंने कांग्रेस से सवाल किए। 
विज्ञापन


सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला अपने नेता राहुल गांधी से पूछकर बताएं कि क्या जम्मू व कश्मीर में धारा 370 व आर्टिकल 35ए को लेकर नेशनल कांफ्रेंस की मंशा का कांग्रेस समर्थन करती है।
विज्ञापन


देश की सुरक्षा के जुड़े हैं नेशनल कांफ्रेंस के वादे

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू व कश्मीर में कांग्रेस व फारुख अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। नेशनल कांफ्रेंस ने अपने घोषणा पत्र में ऐसे वायदे किए हैं, जो सीधे देश की सुरक्षा से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के प्रदेश व केंद्रीय नेताओं से जानना चाहते हैं कि क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के वायदे दलितों, गुज्जर, बकरवाल व पहड़ियों के आरक्षण को खत्म करने का समर्थन करती है। क्या कांग्रेस अपनी सहयोगी पार्टी के जम्मू-कश्मीर में अलग झंडे का समर्थन करती है। क्या कांग्रेस पाकिस्तान के साथ एलओसी बार्डर पर दोबारा व्यापार शुरू करवाना चाहती है। इससे आतंकवाद नहीं बढ़ेगा?  क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की नेशनल कांफ्रेंस के आतंकवादी व पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल लोगों के परिजनों की नौकरियों को दोबारा बहाल करने के वायदे का समर्थन करती है। क्या कांग्रेस शंकराचार्य पर्वत व हरि पर्वत का नाम बदलने का समर्थन करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता व सैनिक परिवार यह कांग्रेस पूछना चाहते हैं। क्योंकि जवानों न केवल देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर शहादत दी है, बल्कि पत्थर भी झेले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला खुद को गांधी परिवार का बेहद करीबी बताते हैं। ये पूछकर प्रदेश की जनता को बताएं कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है, उसका समर्थन करते हैं या नहीं। 

खुद की विधानसभा सीट का सवाल टाला

करनाल से चुनाव न लड़ने की अटकलों के सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा पूरे 90 हलकों में सवाल लड़ रही है। जहां तक उनका किस हलके से चुनाव लड़ने का सवाल है, यह केंद्रीय नेतृत्व व पार्टी तय करेगी। जहां से कहा जाएगा, वहीं से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।

दुष्यंत को मुख्यमंत्री की सलाह, हुड्डा के करीब न जाएं

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आजकल जजपा नेता दुष्यंत चौटाला पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीब जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे दुष्यंत चौटाला को सलाह देना चाहते हैं, हुड्डा के करीब जाने की बजाय जनता के बीच जाएं। हुड्डा तो जजपा को ही खत्म करना चाहते हैं। हालांकि दुष्यंत चौटाला स्वतंत्र हैं, उनके विचार जनता के बीच जाएंगे। जनता स्वयं निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed