{"_id":"6531927a7e6c7d995205fe97","slug":"cm-flying-raid-16-domestic-cylinders-being-used-in-sweet-shop-seized-rohtak-news-c-17-roh1018-274375-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीएम फ्लाइंग का छापा, मिठाई की दुकान में प्रयोग किए जा रहे 16 घरेलू सिलिंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीएम फ्लाइंग का छापा, मिठाई की दुकान में प्रयोग किए जा रहे 16 घरेलू सिलिंडर जब्त
विज्ञापन
बरामद घरेलू गैस सिलिंडर दिखाते टीम के सदस्य। संवाद
महम। बहलबा रोड पर खेतों में चल रही एक मिठाई की दुकान से मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 16 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए।
विभाग के एएफएसओ ईश्वर सिंह ने बताया कि सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिली थी कि महम -रोहतक रोड पर खेतों में चल रही एक मिठाई की दुकान पर बड़े स्तर पर व्यावसायिक गैस सिलिंडर के स्थान पर घरेलू गैस सिलिंडर प्रयोग में लाए जा रहे हैं।
शिकायत के आधार पर सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में दुकान में छापा मारा तो 12 सिलिंडर विभिन्न कंपनियों खाली रखे मिले जबकि चार सिलिंडर भरे पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि जो भी दुकानदार घरेलू सिलिंडर प्रयोग करता पाया गया उसे खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जब आसानी से व्यावसायिक सिलिंडर मिल रहे हैं तो फिर दुकानदार घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग क्यों कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान सीआईडी इंस्पेक्टर नरेश राठी, सीएम फ्लाइंग से सब इंस्पेक्टर कर्मबीर आदि मौजूद रहे।