{"_id":"65b82f762c4eb145640a6004","slug":"cm-flying-arrived-on-complaint-of-soil-mining-driver-left-the-highway-and-ran-away-rohtak-news-c-17-roh1020-348045-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मिट्टी खनन की शिकायत पर पहुंची सीएम फ्लाइंग, हाईवा छोड़ भागा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मिट्टी खनन की शिकायत पर पहुंची सीएम फ्लाइंग, हाईवा छोड़ भागा चालक
विज्ञापन
सांपला (रोहतक)। सीएम फ्लाइंग, गुप्तचर विभाग और माइनिंग विभाग की टीम सोमवार सुबह भैंसरू खुर्द गांव में खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची। विभाग की टीम को देखकर मिट्टी लेकर आ रहा हाईवे चालक रास्ते में वाहन छोड़कर फरार हो गए। इससे रास्ता बाधित हो गया। इस टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। इलाके के कई गांवों में खनन का काम धड़ल्ले से चल रहा है। कुछ नेशनल हाईवे निर्माण में मिट्टी डाल रहे हैं तो कुछ अवैध खनन कर मिट्टी भरत का काम कर रहे हैं।
ज्यादातर खनन माफिया शनिवार, रविवार और अन्य सरकारी अवकाश के दिन मिट्टी उठाने का काम करते हैं। पिछले कई दिनों से विभाग को खनन का जोरों से काम चलने की शिकायत मिल रही थी। सोमवार को गुप्तचर विभाग, खनन विभाग व सीएम फ्लाइंग की टीम बताई गई लोकेशन के अनुसार भैंसरू खुर्द के खेतों की तरफ पहुंची। जैसे ही टीम भैंसरू खुर्द नहर के साथ रास्ते से खेतों की तरफ चली तो सामने से मिट्टी से भरा एक हाईवा ट्रक आता नजर आया। कई गाड़ी एक साथ देखकर चालक मामले को भांप गया और हाईवा को रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गया।
वन-वे रास्ता होने के कारण टीम की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई, दूसरे रास्ते से आरोपी फरार
वन-वे रास्ता होने के कारण प्रशासनिक टीम की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई। इधर-उधर चालक की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। आखिर टीम को बैरंग लौटना पड़ा। चालक ने फोन पर साथियों को भी प्रशासन के बारे में अवगत करा दिया, जबकि मिट्टी खोदने वाला बुलडोजर व अन्य गाड़ियां दूसरे रास्ते से निकल गईं। प्रशासन की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
आरोप : 3 फीट की मंजूरी लेकर 8 से 10 फीट तक उठा रहे मिट्टी
आरोप है कि मिट्टी उठाने वाले ठेकेदार प्रशासन से 3 फीट की मंजूरी लेकर 7 से 8 फीट तक मिट्टी उठा रहे हैं। इससे जमीन का लेवल पूरी तरह बिगड़ गया है। हसनगढ़ समचाना, भैंसरू कलां, भैंसरू खुर्द सहित कई गांवां के खेतों से 8 से 10 फीट तक मिट्टी उठाई हुई है। इसकी वजह से दूसरे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।