{"_id":"6adce7924fd4d781f705d7c6","slug":"climate-change-is-a-threat-to-us-all-rohtak-news-c-199-1-sroh1006-162667-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विद्यार्थी बोले-जलवायु परिवर्तन हम सब के लिए खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विद्यार्थी बोले-जलवायु परिवर्तन हम सब के लिए खतरा
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो 24जेएनडी24-संत शिरोमणि सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता अपने स्
Link Copied
जींद। संत शिरोमणि सैन भगत राजकीय महाविद्यालय के भूगोल युवा क्लब की ओर से विश्व जलवायु दिवस पर शनिवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का विषय जलवायु परिवर्तन मानवता के लिए खतरा या बदलाव का अवसर रहा। इसमें विद्यार्थियों ने जलवायु परिवर्तन के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों, बढ़ते तापमान, वर्षा में बदलाव, बाढ़ और सूखे जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक करना था। विद्यार्थियों ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए अपने तर्क प्रस्तुत किए और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।