फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Claim of permanent relief to Sunaria village due to waterlogging

जलभराव से सुनारिया गांव को स्थायी राहत का दावा

Thu, 09 Jun 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Claim of permanent relief to Sunaria village due to waterlogging
रोहतक। बारिश में तालाब ओवरफ्लो होने से सुनारिया गांव में जलभराव की गंभीर समस्या का बुधवार को नगर निगम ने समाधान करने का दावा किया। तालाब में स्थायी पंप सेट लगाकर चालू कर दिया है, जो तालाब का पानी लगातार नजदीकी ड्रेन में डालेगा। पंप सेट संचालन करने के लिए दो कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई है।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सुनारिया गांव में एक तालाब है, जिसमें सभी घरों से निकलने वाला पानी जमा होता है। तालाब से पानी की निकासी नहीं होने की वजह से आएदिन जलभराव की समस्या पैदा होती है। बारिश के दिनों में गांव के अंदर नारकीय हालात हो जाते हैं। काफी जलभराव होने की वजह से पानी घरों तक में चला जाता है। इस समस्या का स्थायी निदान करने के लिए तालाब के पास कमरा बनाकर स्थायी रूप से पंप सेट लगवाया है। बिजली कनेक्शन मिलने पर बुधवार को पंप सेट चालू कर दिया गया है, जिसका पानी नजदीकी ड्रेन में छोड़ना शुरू कर दिया है। पंप सेट चलाने के लिए निगम के दो कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। पंप सेट लगातार चलता रहेगा, जिससे तालाब का पानी निकलेगा और बारिश के दौरान गांव में जलभराव की समस्या पैदा नहीं होगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता हेडक्वार्टर मनजीत दहिया ने बताया कि सुनारिया गांव के तालाब की जलनिकासी व्यवस्था नहीं होने की वजह से जलभराव की काफी गंभीर समस्या थी। इस समस्या का स्थायी समाधान करते हुए स्थायी पंप सेट लगवाकर चालू करवा दिया है। तालाब का पानी नजदीकी ड्रेन में छोड़ा जा रहा है। इससे बारिश में भी जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed