फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CK Nayudu Trophy: Haryana's innings was restricted to 258 runs.

सीके नायडू ट्राॅफी:: हरियाणा की पारी 258 रन पर सिमटी

Sun, 08 Feb 2026 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
CK Nayudu Trophy: Haryana's innings was restricted to 258 runs.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में मुंबई व हरियाणा के बीच कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी का मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। हरियाणा की पहली पारी को 258 रनों पर समेटकर मुंबई ने शाम को दूसरी पारी की शुरुआत की।
शाम का खेल समाप्त होने तक मुंबई की टीम चार विकेट के नुकसान पर 46 रन बना चुकी थी। पहली पारी में मुंबई ने 267 रन बनाए थे। मुंबई की टीम हरियाणा पर 55 रनों की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मुंबई पहली पारी की बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरा। टीम कुछ देर बाद 267 रन पर आउट हो गई। मुंबई के बल्लेबाज मनन भट्ट ने 203 गेंदों में 104 रन व आयुष जेठवा ने 150 गेंदों में 63 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थित में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा कोई खिलाड़ी 18 से अधिक रन नहीं बना सका। इसके बाद हरियाणा की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी। सर्वेश रोहिला ने 109 गेंदों पर 82 रन व रिषभ ढांडा ने 125 में 71 रन बनाए। शेष खिलाड़ियों में से कोई भी 31 से अधिक रन नहीं बना पाया। पूरी टीम दोपहर बाद 258 रनों पर ऑलआउट हो गई।
शाम को मुंबई की टीम दूसरी पारी के लिए मैदान पर उतरी। शाम का खेल समाप्त होने तक 46 रन पर चार विकेट गिर चुके थे। मनन भट्ट 45 गेंदों पर 26 रन व आयुष सचिन 14 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभी दो दिन का खेल शेष है।
हरियाणा के गेंदबाज आयुष शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में छह ओवर में 13 रन देकर तीन व पहली पारी में 29 ओवर में 86 रन देकर पांच विकेट लिए। दूसरी पारी में विवेक कुमार ने नौ ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया। पहली पारी में विवेक ने 21 ओवर में 43 रन देकर तीन, आरव ने 21.5 ओवर में 49 रन व रिषभ ढांडा ने चार ओवर में 15 रन देकर एक-एक विकेट झटका।

मुंबई की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए हिमांशु सिंह ने 26.5 ओवर में 121 रन देकर आठ, जैद पतंकार ने आठ ओवर में 44 रन व मनन भट्ट ने चार ओवर में 24 रन देकर एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed