फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   City dwellers will have to face water crisis for two more days

शहवासियों को अभी दो दिन और झेलना होगा जल संकट

Mon, 27 Jun 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
City dwellers will have to face water crisis for two more days
जेएलएन नहर। संवाद
रोहतक। गर्मी में शहरवासियों के लिए पेयजल संकट अभी दो दिन और बना रहेगा। क्योंकि जवाहर लाल नेहरू नहर में अब 28 जून तक पानी आने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में 29 जून से पेयजल सप्लाई शहर में सामान्य होने की उम्मीद है। जबकि शहरवासी पहले से ही पेयजल कटौती के संकट से जूझ रहे हैं। यहां एक समय की सप्लाई में भी 20 फीसदी पेयजल की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल घरों के वाटर स्टोरेज की क्षमता कम होना हर साल गर्मियों में ही नहीं सर्दियों में भी आफत बन जाता है। अब गर्मी में भालौट सब ब्रांच में काम चलने व जवाहर लाल नेहरू कैनाल में लेट पानी आने के चलते पेयजल संकट गहरा गया है। जन स्वास्थ्य विभाग पहले ही महज 30 से 40 मिनट पेयजल आपूर्ति कर रहा है। आउटर एरिया की बात करें तो यहां कई दिनों से पानी ही नहीं पहुंच रहा है। विभाग यहां पानी के टैंकर आदि भेज कर काम चला रहा है। लगभग सभी टेल एंड पर पानी की बूंद तक नहीं जा रही है।
विज्ञापन

बरसात हुई तो तीन माह चलेगा जेएलएन में पानी
शहर की प्यास बुझाना अब बरसात पर है। क्योंकि सिंचाई विभाग का कहना है कि यदि बरसात होती है तो जवाहर लाल नेहरू नहर में तीन माह लगातार पानी चलेगा। यदि बरसात नहीं होती तो रुटीन की तरह 15-16 दिन ही पानी आएगा। गौरतलब है कि शहर की पेयजल व्यवस्था जवाहर लाल नेहरू व भालौट सब ब्रांच के भरोसे है। यदि इन नहरों में पानी नहीं आता तो पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई व स्टोरेज क्षमता बढ़ाने की युक्ति नहीं आ रही काम
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की वाटर टैंकों की सफाई व स्टोरेज बढ़ाने की क्षमता जैसी कोई युक्ति काम नहीं आ रही है। गर्मियों में तो दूर सर्दियों में भी लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। जबकि अमृत प्रोजेक्ट के तहत इस कार्य पर लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। शहर में तीन जल घर व एक छोटा जल घर है। यहां 80 हजार से अधिक पानी के कनेक्शन हैं और रोजाना 30 के करीब वाटर टैंकर पेयजल आउटर एरिया में पहुंचाते हैं। इसके अलावा हुडा प्रशासन का अलग जल घर है जोकि सेक्टर एरिया में पेयजल पहुंचाता है।
जेएलएन में 2500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यह 28 जून तक आ जाएगा। यदि बरसात होती है तो पानी की समस्या नहीं होगी, नहीं तो यह 16 दिन ही आएगा। इस दौरान जल घर को अपने टैंक भरने होते हैं। नहरी पानी अपने शेडयूल से चल रहा है।

अरूण मुंजाल, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग जवाहर लाल नेहरू नहर
जेएलएन में पानी देरी से आ रहा है, इसके चलते समस्या हो रही है। पेयजल की सीमित मात्रा के चलते सप्लाई में कटौती की गई है और अभी यह दो दिन और जारी रहेगी। जैसे ही नहर में पानी आ जाएगा, पेयजल सप्लाई पूर्व की तरह सामान्य रूप से चालू कर दी जाएगी। आउटर एरिया व टेल एंड पर पेयजल नहीं पहुंचने की समस्या आ रही है। वहां पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं।
- फूल सिंह, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed