फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CITU State Executive held a meeting and demanded to increase the wages of workers

Rohtak News: सीटू राज्य कार्यकारिणी ने बैठक कर मजदूरों का वेतन बढ़ाने की मांग की

Tue, 25 Jun 2024 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
CITU State Executive held a meeting and demanded to increase the wages of workers
25सीटीके28... सुखपुरा चौक स्थित राज्य मुख्यालय प्रभात भवन में हुई सीटू हरियाणा की राज्य कार्यका
रोहतक। सीटू राज्य कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को सुखपुरा चौक स्थित प्रभात भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष सुरेखा ने की। सीटू उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले करीब 10 साल से हरियाणा में न्यूनतम वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। कानूनी रूप से प्रत्येक पांच साल में मजदूरों का वेतन बढ़ाना चाहिए। सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी प्रदेश में विकराल रूप धारण कर चुकी है इसी वजह से लोग आंदोलन करने को मजबूर हो रहे है।
विज्ञापन

बैठक में सीटू राज्य महासचिव जय भगवान ने कहा विकास में मजदूरों का बुनियादी योगदान है लेकिन उनकी न सरकार सुन रही और न ही ब्यूरोक्रेसी। स्कीम कर्मचारी, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, चौकीदार या फिर राज्य के कच्चे कर्मचारी हो आज उनमें सरकार की नीतियां को लेकर भयंकर रोष है। लोकसभा चुनाव में मजदूरों ने अपने गुस्से का इजहार वोट के रूप में किया है। यदि लगातार अनदेखी की जाती रही तो भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने में मजदूर कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सीटू ने राज्य के श्रममंत्री मूल चंद शर्मा को मजदूरों की मांगो पर बात करने के लिए समय देने के बारे में पत्र लिखा है, परंतु 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी कोई भी जवाब नहीं मिला है। बैठक में सरकार के मजदूर विरोधी रवैये की निंदा करते हुए प्रदेश में 10 जुलाई को जिला मुख्यालय पर पड़ाव डालने का आह्वान किया है। इसके साथ ही जुलाई महीने में अलग-अलग यूनियनों के होने वाले आंदोलन को भरपूर समर्थन देने का ऐलान किया गया। इस मौके पर सीटू के प्रांतीय उपाध्यक्ष सतबीर सिंह, सुखबीर सिंह, अनिल कुमार, सरोज दुजाना, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, सुनीता, किरण, सुनील दत्त, कामरेड विनोद, ओमप्रकाश अनेजा और अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed