फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Citizen Forum Health Committee warned of strike

Rohtak News: नागरिक मंच स्वास्थ्य कमेटी ने दी धरने की चेतावनी

Mon, 15 Jul 2024 04:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Citizen Forum Health Committee warned of strike
14सीटीके23...जसबीर स्माक में मिटिंग करते नगारिक मंच स्वास्थ्य कमेटी के सदस्य। स्रोत: कमेटी
रोहतक। नागरिक मंच स्वास्थ्य कमेटी के डॉक्टर रणबीर दहिया ने बताया कि सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीनें व ब्लड बैंक के एसी खराब पड़े हैं। 10 जुलाई को सीएमओ को इस बारे में ज्ञापन दे चुके हैं, इसके बावजूद अब तक मशीनों को दुरुस्त नहीं कराया गया है। 19 जुलाई तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नागरिक अस्पताल में धरना देंगे।
विज्ञापन

रविवार को जसबीर स्मारक पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक बुलाई गई। इसकी अध्यक्षता नागरिक मंच स्वास्थ्य कमेटी के डॉक्टर रणबीर दहिया ने की। डॉ. दहिया ने बताया कि अगर जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन व ब्लड बैंक के एसी ठीक करा के व्यवस्था बहाल नहीं की जाती है तो 19 जुलाई को सिविल अस्पताल पर धरना दिया जाएगा। बैठक में मनजीत पांचाल, सुमित, प्रीत, रामचंद्र सिवाच, जगमति सांगवान, रजनी देवी, राजदुलारी, सुरेश जाखड़, अमित, लाभ सिंह हुड्डा और शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed