फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CIA raid in Delhi, did not help Matri wrestler

दिल्ली में सीआईए की दबिश, नहीं हाथ लगा मटरी पहलवान

Mon, 03 Jan 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
CIA raid in Delhi, did not help Matri wrestler
रोहतक। सैमाण गांव के रोहित हत्याकांड में आरोपी गांव के युवक विकास उर्फ मटरी पहलवान को गिरफ्तार करने के लिए रविवार को सीआईए ने दिल्ली में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सका। जबकि मटरी के साथी अमित उर्फ डॉन से रिमांड के दौरान पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से महम पुलिस अशोक हत्याकांड में रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम प्रभारी अनेश कुमार ने बताया कि करीब छह माह पहले सैमाण में रोहित नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में महम थाने में हत्या का मामला दर्ज है। मामले में विकास उर्फ मटरी पहलवान को आरोपी बनाया गया था, जो अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने विकास व उसके साथी अमित पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस अमित को काबू करने में कामयाब रही, लेकिन विकास उर्फ मटरी पहलवान अभी हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन

बाक्स
अशोक हत्याकांड में अमित को रिमांड पर लेगी महम पुलिस
पुलिस अधीक्षक ने रोहित हत्याकांड को सीआईए को सौंप रखा था, लेकिन सैमाण का अशोक हत्याकांड अभी महम पुलिस के पास है। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अमित का अशोक हत्याकांड में भी हाथ है। महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि अशोक हत्याकांड में दो लोगाें को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब अमित से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed