फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chilling started, night temperature reached 7 degrees Celsius

Rohtak News: ठिठुराने लगी ठंड, रात का पारा पहुंचा 7 डिग्री सेल्सियस

Sun, 17 Dec 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 17 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chilling started, night temperature reached 7 degrees Celsius
रोहतक। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इससे ठंड और ठिठुराने लगी है। मौसम 21 दिसंबर तक खुश्क रहेगा। उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। साथ ही तापमान में हल्की गिरावट आएगी। अलसुबह धुंध छाने के आसार हैं।
विज्ञापन

रविवार को जिले में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का गिरता तापमान न केवल कंपकंपी छुड़ा रहा है बल्कि लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। हालात यह हैं कि सड़कें शाम ढलते ही सूनी हो जाती हैं। लोग सुबह व शाम के समय इनर, स्वेटर, जैकेट, ऊनी पकड़े व टोपी पहने नजर आते हैं। धूप तेजी के चलते दिन में ठंड से कुछ राहत मिलती है। शाम होते ही कंपकंपी छूटने लगती है। यही नहीं आने वाले दिनों में रात का तापमान गिरने से ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन


वर्जन
मौसम 21 दिसंबर तक खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। तापमान में हल्की गिरावट आएगी। अलसुबह धुंध छाए रहना भी संभावित है।

- डॉ. मदन खीचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed