{"_id":"675b449c56df4f60b600ae34","slug":"chill-increasedwednesday-night-was-the-coldest-for-the-first-time-in-the-season-rohtak-news-c-17-roh1020-561405-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ठिठुरन बढ़ी... सीजन में पहली बार सबसे ठंडी रही बुधवार की रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ठिठुरन बढ़ी... सीजन में पहली बार सबसे ठंडी रही बुधवार की रात
विज्ञापन
सर्दी सितम ढाने लगी है। पारा तेजी से लुढ़क रहा है। दिन व रात का पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में वीरवार को अधिकतम तापमान 19.3 व न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। ठंडी हवा ने दिनभर ठिठुराने का काम किया। सूर्य देव ने धूप से ठंड से राहत दिलाने का काम किया। पारा भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री तो रात का पारा तीन डिग्री कम रहा। पिछले कुछ दिनों से दिन के मुकाबले रातें ज्यादा ठंडी हैं। वीरवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा। यह सीजन का सबसे कम तापमान है। आने वाले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में ठंड और बढ़ेगी।