फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Children gave the message of patriotism through Sadbhavna Rally

सद्भावना रैली के जरिये बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश

Sat, 14 Aug 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Children gave the message of patriotism through Sadbhavna Rally
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के सदभावना यात्रा में बैड बजाते छात्र छात्राएं और तिरंगा झंडा लेकर चल? - फोटो : RohtakCity
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम... कार्यक्रम के तहत शुक्रवार शाम को शहर में सद्भावना रैली निकाली गई। मानसरोवर पार्क के बाहर एलपीएस बोसार्ड के एमडी उद्योगपति राजेश जैन, बाबा बालकपुरी डेरे के महामंडलेश्वर कर्णपुरी, नाड़ी वैद्य कायाकल्प के संचालक सत्यप्रकाश आर्य के बड़े भाई रवि प्रकाश आर्य ने हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कोविड नियमों के साथ डी-पार्क पहुंच कर यह रैली संपन्न हुई।
विज्ञापन

रैली के शुभारंभ से पूर्व अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। इसमें उद्योगपति, महामंडलेश्वर के अलावा महर्षि दयानंद सरस्वती पीठाध्यक्ष डॉ. रवि प्रकाश आर्य, एमडीएन स्कूल की को-ऑर्डिनेटर डॉ. ललिता, एएमएस अकेडमी से मनीष, एसआरएस स्कूल की निदेशक निर्मल शर्मा, प्राचार्य सुनीता कौशिक, अधिवक्ता मधुर अरोड़ा, सीमा, कृष्णा को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सद्भावना रैली शुरू होने से पूर्व एमडीएन पब्लिक स्कूल व एसआरएस स्कूल के बच्चों ने बैंड की मधुर धुन से सभी को मंत्रमुग्ध करने का काम किया। बच्चों ने वाद्य यंत्रों पर देशभक्ति गीतों की धुन बजाकर माहौल देशभक्ति रस से सराबोर करने का काम किया। बच्चों के इस प्रयास को सभी ने सराहा। रैली में शामिल बच्चों को रास्ते में पेयजल मुहैया कराया गया। इसके लिए बीच रास्ते में स्टॉल लगाई गई। डी-पार्क पहुंच कर रैली संपन्न हुई। यहां बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृति व लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा : जैन
उद्योगपति राजेश जैन ने कहा कि हम एक दिन बाद देश का स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहे हैं। अपना देश अपनी संस्कृति व लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा। पिछले 70 साल में किसी भी राजनीतिक पार्टी ने भावी पीढ़ी को शिक्षा मुहैया कराने या उसे बेहतर बनाने के लिए कुछ नहीं किया। शिक्षा उनका मुद्दा ही नहीं है। हमारे देश की तरक्की को हमें खुद देखना होगा। भ्रष्टाचार को अपने देश से बाहर निकाल फेंकने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसे कैसे निभाएंगे, यह भी युवाओं को ही सोचना है। भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना है। देश की एकता बनाए रखनी है। सद्भावना रैली में शामिल हुए बच्चों में यह एकता साफ झलक रही है। इसे बनाए रखने की जरूरत है।
सद्भावना रैली समाज को एकता का सकारात्मक संदेश देगी : कर्णपुरी
महामंडलेश्वर कर्णपुरी ने कहा कि सद्भावना रैली समाज को एकता का सकारात्मक संदेश देने वाली है। यह एकता बनाए रखने की जरूरत है। हमारी एकता ही देश की ताकत व पहचान है। ऐसी सद्भावना रैली होती रहनी चाहिए। युवाओं को देशभक्ति व एकता का संदेश देने वाले कार्यक्रम आयोजित करना जरूरी है। इस ओर मिलकर कदम उठाने होंगे। भावी पीढ़ी को उसकी जिम्मेदारी व देश के प्रति जिम्मेदारी समझानी होगी। किसी भी देश की उन्नति में उसके युवाओं का बड़ा हाथ होता है। इसलिए युवाओं को प्रेरित व प्रोत्साहित करते रहना चाहिए।

सद्भावना साइकिल रैली आज
मां तुझे प्रणाम... के तहत शनिवार सुबह छह बजे सद्भावना साइकिल रैली निकाली जाएगी। यह रैली मानसरोवर पार्क से शुरू होगी। शहर का चक्कर लगाने के बाद श्रीराम रंगशाला में साइकिल रैली संपन्न होगी। इसमें शहर के साइकिल ग्रुप व साइक्लिंग के शौकीन शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed