फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief Minister will give development projects worth Rs 37 crore on May 4

मुख्ममंत्री चार मई को 37 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Tue, 03 May 2022 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will give development projects worth Rs 37 crore on May 4
मुख्यमंत्री चार मई को होने वाली विकास रैली में 37 करोड़ रुपये की नौ विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और दो परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया मुख्यमंत्री विकास रैली के दौरान 16 करोड़ 16 लाख 95 हजार रुपये की नौ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे तो वहीं 21 करोड़ चार लाख 36 हजार रुपये की दो परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। चार करोड़ 95 लाख रुपये से सेक्टर-5 में नवनिर्मित 33केवी सब स्टेशन, चार करोड़ 14 लाख रुपये से खरक जाटान में बने नए 33 केवी सब स्टेशन, तीन करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से चांदी गांव में बने 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। दो करोड़ 6 लाख 58 हजार रुपये से नवनिर्मित महम खंड कार्यालय भवन, 40 लाख 79 हजार रुपये से काहनौर गांव में नवनिर्मित बहु उद्देशीय हॉल, 32 लाख 58 हजार रुपये से निंगाना गांव में नवनिर्मित पशु अस्पताल, 30 लाख रुपये की लागत से गांव ईस्माइला में ज्ञान केंद्र, 30 लाख रुपये से सुंदरपुर गांव में नवनिर्मित ज्ञान केंद्र तथा 30 लाख रुपये से इंद्रगढ़ गांव में बनाए गए ज्ञान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। दो विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जिन पर 21 करोड़ 4 लाख 36 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। सेक्टर-3 में 11 करोड़ 24 लाख 86 हजार रुपये से हिपा के मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र तथा मोखरा खेड़ी गांव में जल जीवन मिशन के तहत 9 करोड़ 79 लाख 50 हजार रुपये से पेयजल आपूर्ति तथा मौजूदा ढांचा का जीर्णोद्धार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed