फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief Minister will gift development projects: Chief Secretary

मुख्यमंत्री देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात : मुख्य सचिव

Sat, 02 Mar 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 02 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will gift development projects: Chief Secretary
रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 7 मार्च को जिला के लोगों को करोड़ों रुपए विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल व सूचना, जनसंपर्क, भाषा व संस्कृति विभाग के महानिदेशक मनदीप बराड़ मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 7 मार्च को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग जिलों को विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंस के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने जिला रोहतक की परियोजनाओं के बारे में संबंधित विभागों से रिपोर्ट प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में आधा दर्जन से भी अधिक विभागों की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी के बारे में भी दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी अमृता सेन, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला तथा महिला व बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी दीपिका सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed