{"_id":"620d64dd6506bd5ca2272d02","slug":"chen-cheated-the-woman-by-smelling-a-handkerchief-on-the-pretext-of-asking-the-way-rohtak-news-rtk6386366188","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता पूछने के बहाने महिला को रुमाल सुंघाकर चेन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता पूछने के बहाने महिला को रुमाल सुंघाकर चेन ठगी
विज्ञापन
शहर के झज्जर रोड पर आर्य नगर वाली गली के पास दो युवक एक महिला को रुमाल सुंघाकर सोने की चेन ठगकर ले गए। महिला ने आर्य नगर थाने में केस दर्ज करवाया है।
पुलिस के मुताबिक, महिला गीता रानी ने दी शिकायत में बताया कि दो दिन पहले वह सिविल अस्पताल में उपचार करवाने आई थी। जब वह झज्जर रोड पर आर्य नगर वाली गली के पास पहुंची तो एक युवक आया और बोला-वह बहादुरगढ़ की एक प्राईवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसके पास किराया नहीं है। उसे रास्ता बता दीजिए और किराया दे दीजिए। इसी बीच दूसरा युवक आया। बोला-आप रास्ता बता दो, मैं किराया दे दूंगा। बात करते समय युवकों ने उसे रुमाल में नशीला पदार्थ सुंघा दिया। वह भी उनके साथ-साथ चल पड़ी। हुडा कांप्लेक्स के पास युवकों ने कहा कि सोने की चेन इस रुमाल में बांध दो। महिला ने ऐसा ही किया। इसके बाद युवकों ने रुमाल उसे दे दिया और कहा इसे अभी मत खोलना। वे थोड़ी देर में आते हैं। इसके बाद युवक फरार हो गए। रुमाल खोलकर देखा तो चेन नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पाड़ा मोहल्ले की महिला से भी हुई थी ठगी
पिछले माह शहर के पाड़ा मोहल्ले की एक महिला से शांतमई चौक के नजदीक दो युवकों ने ऐसी ठगी की थी। आरोपी रुमाल सुंघाकर महिला के कड़े उतारकर ले गए थे।