फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cheated MDU worker's son by becoming Nekiram College professor

नेकीराम कॉलेज प्रोफेसर बनकर एमडीयू कर्मी के बेटे को ठगा

Fri, 07 Jan 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cheated MDU worker's son by becoming Nekiram College professor
रोहतक। एक व्यक्ति ने नेकीराम कॉलेज का प्रोफेसर बनकर एमडीयू स्थित एक अधिकारी के बेटे से ऑनलाइन 59 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। जबकि देव कॉलोनी की एक युवती से ऑनलाइन पैसे दोगुने करने का झांसा देकर ठग लिया। इस संबंध में पीजीआईएमएस थाने में धोखाधड़ी के केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवक दीपक धनखड़ ने दी शिकायत में बताया कि वह एमडीयू स्थित टाइप टू में रहता है। 31 दिसंबर को करीब 12 बजे उसके पिता के पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह नेकीराम कॉलेज से प्रोफेसर बोल रहा है। कॉल करने वाले ने जिस प्रोफेसर का नाम लिया, उसे उसके पिता अच्छी तरह से जानते हैं। यहां तक घर भी आना-जाना है। कॉल करने वाले ने कहा कि उसकी बैंक लिमिट पूरी हो गई है। उसके 20 हजार रुपये और आने हैं। आपके अकाउंट में जमा करवा देता हूं। उसके पिता ने कहा कि इस मोबाइल नंबर पर उसका अकाउंट नहीं। बेटे का नंबर दे देता हूं। इसके बाद आरोपी युवक ने धोखाधड़ी करके उसके खाते से 59 हजार रुपये निकाल लिए हैं।
विज्ञापन

पैसे दोगुने कराने का झांसा देकर युवती को ठगा
उधर, देव कॉलोनी की एक युवती आरजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक जनवरी की शाम उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज के माध्यम से नौकरी लगने का झांसा दिया गया। इसके बाद संबंधित व्हाट्सएप नंबर पर बात हुई। इसके बाद ऑनलाइन उसका 200 रुपये फीस लेकर रजिस्ट्रेशन किया गया। उसके पास 418 रुपये आ गए। इसके बाद उससे और पैसे लगवाकर ठगी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed