{"_id":"6ae265e44be258d66c050646","slug":"changes-made-to-the-delhi-satrod-train-timings-rohtak-news-c-198-1-rew1001-247935-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दिल्ली-सातरोड ट्रेन के समय में किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दिल्ली-सातरोड ट्रेन के समय में किया बदलाव
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से दिल्ली-सातरोड रेलसेवा के समय में बदलाव किया गया है। परिचालन सुगमता के मद्देनजर बदला गया समय 28 अक्तूबर से लागू हो गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन अब दिल्ली स्टेशन से सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी। पहले इसके प्रस्थान का समय सुबह 7 बजकर 10 मिनट था।
समय में बदलाव के बाद ट्रेन के गुरुग्राम, रेवाड़ी, कोसली, चरखी दादरी और भिवानी सहित मार्ग के विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचने और रवाना होने के समय में भी परिवर्तन किया गया है।
दिल्ली-सातरोड ट्रेन अब गुरुग्राम स्टेशन पर सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर पहुंचेगी और 7 बजकर 39 मिनट पर रवाना होगी। रेवाड़ी जंक्शन पर इसके पहुंचने का समय सुबह 9 बजकर 25 मिनट निर्धारित किया गया है। पहले यह ट्रेन यहां 9 बजकर 40 मिनट पर पहुंचती थी।
विज्ञापन
इसी तरह कोसली जंक्शन पर ट्रेन अब सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर पहुंचेगी, जबकि पहले इसका समय 10 बजकर 44 मिनट था। चरखी दादरी में अब सुबह 11 बजकर 2 मिनट, भिवानी में 11 बजकर 35 मिनट और बवानीखेड़ा में 11 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी।
हांसी स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का नया समय दोपहर 12 बजकर 13 मिनट है। सातरोड स्टेशन पर यह ट्रेन अब दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी, जबकि पहले इसका समय दोपहर 1 बजकर 5 मिनट था। यात्रियों को सहूलियत मिले इसलिए सूचना जारी कर दी गई है। अन्य परेशानी होने पर टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें।