फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   change of name was sought in the name of RTA monthly

आरटीए के नाम पर नाम बदलकर मांगी थी मंथली

Sun, 12 Dec 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
change of name was sought in the name of RTA monthly
रोहतक। आरटीए के नाम पर ट्रक मालिक से मंथली मांगने के आरोपी आकाश ने नाम बदलकर पैसे मांगे थे। पुलिस ने आरटीए कार्यालय भिवानी के कर्मचारी रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ विशाल व उसके दोस्त फतेहपुरी कॉलोनी निवासी अनिल को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरटीए विभाग के अधिकारी लायकराम ने एक दिन पहले शिकायत दी थी कि एक युवक द्वारा आरटीए रोहतक के नाम पर ट्रक मालिक से मंथली मांगने की शिकायत मिली थी। ट्रक मालिक रिठाल निवासी कृष्ण ने विभाग को बताया था कि एक युवक का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसे आरटीए रोहतक ने आपके पीछे लगा रखा है। अगर 5 हजार रुपये ट्रक के मंथली व 10 हजार माइनिंग के नाम पर नहीं दिए तो भारी चालान कटेगा। विभाग ने आरोपी को कॉल करके कार्यालय में बुलाया। पूछताछ में युवक आरटीए कार्यालय भिवानी का चपरासी निकला, जो 25 दिन से गैरहाजिर चल रहा था। पता चला कि युवक का असली नाम आकाश है, लेकिन पैसे मांगने के लिए अपना नाम विशाल बताता था। एक सप्ताह पहले ही उसने वसूली शुरू की थी। इसमें उसका दोस्त फतेहपुरी कालोनी निवासी अनिल भी था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियाें को काबू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed