फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chances of drizzle and rain at some places from tomorrow till 18th October

Rohtak News: कल से 18 अक्तूबर तक कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश के आसार

Mon, 14 Oct 2024 03:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 14 Oct 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Chances of drizzle and rain at some places from tomorrow till 18th October
फोटो : 12रेवाड़ी। दिन के समय छाए बादल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मौसम में बदलाव जारी है। रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ समय के लिए हल्की धूप हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 15 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 15 से 18 अक्तूबर तक कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश के आसार हैं।
रविवार को बादल छाए रहने के कारण तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतर तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस था जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 15 अक्तूबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर क्षेत्र में 40 से 50 प्रतिशत हिस्सों पर 15 से 18 अक्टूबर के दौरान हल्की बारिश-बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

बताया कि इसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में बादलवाही देखने को मिलेगी व दिन और रात तापमान में गिरावट दर्ज होगी। 18 अक्तूबर बाद से सम्पूर्ण क्षेत्र में रबी सीजन की फसलों में बिजाई के अनुकूल परिस्थितियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed