Haryana: बादलवाई होने से बारिश की संभावना; लोगों को हवा चलने के बाद प्रदूषण से मिली राहत, जानें मौसम का हाल
हरियाणा में नारनौल में शनिवार सुबह से बादलवाई तो झज्जर में ठंड और कोहरे से राहत मिली। मौसम विभाग ने दिन में बारिश की आशंका जताई हैं। वहीं, रेवाड़ी में सुबह की शुरुआत खिली हुई धूप से हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा कुछ दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। नारनौल में शनिवार सुबह से बादलवाई होने से बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग 3, 4 व 5 फरवरी को बारिश होने की पहले ही संभावना जता चुका है। शनिवार को रात्रि तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पास दर्ज किया गया।
झज्जर में शनिवार को ठंड और कोहरे से राहत मिली। शनिवार को कोहरा नहीं था और ठंड भी कम थी। सुबह 8 बजे से हल्की धूप निकली हुई हैं। मौसम विभाग ने दिन में बारिश की आशंका जताई हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।
रेवाड़ी में सुबह की शुरुआत खिली हुई धूप से हुई है। तापमान में भी कमी आई है। ठंडी हवा भी अब नहीं चल रही हैं। शुक्रवार को पूरे दिन ठंडी हवा चल रही थी। रात के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिला था। फिलहाल 4 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई गई है।
सोनीपत में सुबह लोग सोकर उठे तो वातावरण साफ होने के साथ ही साढ़े सात बजे धूप निकल आई थी, लेकिन एक घंटे बाद ही आसमान बादलों से ढक गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 12.4 डिग्री पर पहुंच गया था। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा से वायु गुणवत्ता बेहतर बनी हुई है। सुबह एक्यूआई 90 दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन एक्यूआई 100 से कम रहा है।
बहादुरगढ़ में शनिवार की सुबह आसमान साफ रहा। सुबह 8 बजे सूर्य देव आसमान में उभरे, लेकिन फिर से आसमान में काले बादल छा गए। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। अधिकतम तापमान 22 डिग्री पर पहुंचा तो न्यूनतम 11 डिग्री पर रहा। हवा चलने के बाद प्रदूषण से भी राहत मिली एक यूआई 114 पीले रंग में दर्ज किया गया।
रोहतक में शनिवार को मौसम ठंडा रहा। बादल छाए रहे। ठंडी हवा ने ठिठुराने का काम किया। ट्रेन आपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे की देरी से पहुंची। अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा। जींद में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है सुबह धूप निकल गई है आसमान में बादल छाए हुए हैं हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा है तथा हवा में नमी की मात्रा 85% है। रविवार को बारिश की संभावना बताई जा रही है।
पानीपत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
पानीपत में एक दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर से हल्के बादल छा गए। सुबह से धूप बादलों में आंख मिचौली कर रही है। इन सबके बीच शुक्रवार को दिनभर धूप निकलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर चला गया था। मौसम विभाग ने तीन से पांच फरवरी तक क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। कृषि विभाग ने किसानों को अभी सिंचाई न करने की सलाह दी।
कैथल में शनिवार को मौसम में फिर से बदलाव हुआ। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। सुबह के समय अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
करनाल में सुबह से ही मौसम साफ है। धूप भी निकली हुई है। हालांकि आसमान पर बादलों की आवाजाही भी बनी हुई है।
दाे पश्चिमी विक्षोभों के गुजरने से धुंध से राहत मिली
अंबाला में सुबह हल्की धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। मगर 11 बजे के बाद फिर से बादलवाई के कारण धूप नहीं निकल सकी। इसके साथ ही लोगों को फिर से सर्दी का अहसास हाेता दिखाई दिया। हालांकि दाे पश्चिमी विक्षोभों के गुजरने से धुंध से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो चार फरवरी को मौसम परिवर्तन की संभावना है। इस दौरान किन्हीं क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।