{"_id":"60df6ac48ebc3ec75e618953","slug":"chaduni-s-effigy-burnt-for-calling-the-chief-minister-a-pakistani-rohtak-news-rtk6158086191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को पाकिस्तानी कहे जाने पर फूंका चढूनी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को पाकिस्तानी कहे जाने पर फूंका चढूनी का पुतला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी कहे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलानौर स्थित पुराना बस स्टैंड पर गुरनाम सिंह चढूनी का पुतला फूंका। कलानौर मंडल अध्यक्ष गुलशन दुआ ने बताया कि चढूनी ने मुख्यमंत्री के अपमान के साथ-साथ पूरे पंजाबी समुदाय का अपमान किया है, जिससे पंजाबी समुदाय में रोष है। दुआ ने चढूनी के बयान की निंदा करते हुए बताया कि देश के बंटवारे के बाद लाखों लोग इधर से उधर आए व गए थे। देश की आजादी में लाखों लोगों ने कुर्बानी दी थी। चढूनी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी कहकर शहीदों की शहादत का अपमान भी किया है। चढूनी तो तत्काल अपने दिए बयान पर माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि चढूनी कांग्रेस के इशारे पर काम करके हरियाणा में 36 बिरादरियों में फूट डालने का काम कर रहे है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद बठला, नपा कार्यवाहक चेयरमैन सुनील कत्याल, प्रतुल आनंद, विंपी गोम्बर, कीर्ति चाबा, राजसिंह गुढान, पवन जुनेजा, नरेश चुघ, तिलक चावला, विनय परुथी, रवि टक्कर, राजू बहल, मदन विरमानी, जगदीश चुघ, गुलशन मिगलानी, संजय पुनियानी, लवली चाबा, प्रीतम मुसाफिर, विजय अरोड़ा, सुमित कत्याल, गुल्ला चावला, बाबा चुघ, नीलू शर्मा, अशोक परूथी, ढाला कथूरिया, सतराम, बंटी बठला, व यश ग्रोवर उपस्थित रहे।
पंजाबी एकता मंच ने की निंदा
हरियाणा पंजाबी एकता मंच रोहतक जिला द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अजय निझावन ने की। वार्ता में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी संबोधित करने पर कड़ी निंदा की गई। इस मौके पर विशाल भाटिया, दीपू नागपाल, अमित ढल, अमन गांधी, राजकुमार मग्गू, विजय खुराना, राघव कपूर, पीयूष खेड़ा, तिलकराज धीगड़ा, धर्मेन्द्र गुगलानी, राधेश्याम ढल, विजय परूथी, हेमंत मक्कड़, प्रवीन निझावन, सन्नी हंस, अमित मग्गू, मनीष विज, गुलशन जुनेजा, राजू भुटियानी आदि मौजूद रहे। पंजाबी समुदाय रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन मानसरोवर कॉलोनी के प्रधान धर्मेंद्र गुगलानी ने गुरनाम सिंह चढूनी का पुतला फूंका। झज्जर रोड प्रधान राजू भूटानी ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि देश की आजादी के समय लाखों की तादाद में हिंदू पाकिस्तान से भारत आए थे। उनका यह बयान बेहद ही निंदनीय है। मुख्यमंत्री का पैतृक गांव महम चौबीसी का निंदाना और कलानौर विधानसभा का बनियानी गांव है।
भिवानी स्टैंड पर फूंका राकेश टिकैत का पुतला
भिवानी स्टैंड पर नगर परिषदके पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश बागड़ी व नगर निगम की पूर्व मेयर रेणू डाबला के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर राकेश टिकैत का पुतला फूंका। ओमप्रकाश बागड़ी ने कहा कि राकेश टिकैत द्वारा किसानों के नाम पर असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर अमित वाल्मीकि पर जो हमला किया गया है, वह निंदनीय ही नहीं बल्कि देश व समाज को तोड़ने वाला है। पूर्व मेयर रेणू डाबला ने कहा कि राकेश टिकैत अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए किसानों के नाम पर समाज को तोड़ रहे है। विरोध प्रदर्शन को वार्ड 6 से पार्षद सुरेश किराड़, वार्ड 5 की पार्षद गीता, वार्ड 2 से पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सैनी, पार्षद प्रतिनिधि सूरजमल किलोई, प्रोफेसर मनोज कुमार, जयभगवान सिंह व अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से भीमा बागड़ी, संदीप डागला, डॉ. सुखदेव कलानौर, रविंद्र मेहरा, राम गहलोत, पूर्व पार्षद अशोक कुमार, दिनेश कांगड़ा, प्रोफेसर गुरुदयाल, डॉ. जोगेंद्र, डॉ. सुमेश, सुनीता देवी, बबलू, सोनू बाल्मीकि, हेमंत बांगड़ी, उमेश बांगड़ी आदि उपस्थित रहे।