फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CGST team raid on sweet store in rohtak

रोहतक में मिठाई विक्रेता ने की 45 लाख रुपये की जीएसटी चोरी, 10 लाख रुपये कराए जमा

Sun, 12 Jan 2020 01:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 12 Jan 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
CGST team raid on sweet store in rohtak
जीएसटी

जीएसटी चोरी का सिलसिला जारी है। बेकरी पर साढ़े नौ लाख और चाट भंडार पर 19 लाख रुपये की जीएसटी चोरी के बाद अब 45 लाख की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। इस बार मिठाई विक्रेता सीजीएसटी (सेंट्रल गुड्स सर्विस टैक्स) विभाग के हत्थे चढ़ा है। सीजीएसटी के तेवरों में तल्खी का अंदाजा मिठाई विक्रेता से मौके पर ही 10 लाख रुपये शुल्क जमा कराने की कार्रवाई से लगाया जा सकता है। इस छापे से शहर के मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। व्यवसायियों में भी दिन भर चर्चा बनी रही।

विज्ञापन


शनिवार को सीजीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर अनिल रावल के नेतृत्व में छापा मार कार्रवाई की। विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने चार जगह छापा मारा। इसमें शीला बाईपास स्थित श्रीकृष्णा मिष्ठान भंडार, इसी फर्म के माडल टाउन स्थित प्रतिष्ठान, घर और कारखाना शामिल है। इन टीमों में करीब चार घंटे तक प्रतिष्ठानों और घर में छानबीन की।
विज्ञापन


इस दौरान दस्तावेज खंगाले गए। फिलहाल करीब 45 लाख रुपये की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। टीम देर शाम तक दस्तावेजों की पड़ताल में जुट रही। विभाग ने मौके पर ही 10 लाख रुपये शुल्क जमा करा लिया है। विभाग की कागजी कार्रवाई और कुल टैक्स का अनुमान लगाए जाने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। टीमों ने जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। इनकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमाई रोजाना दो लाख, दिखाई कम

जीएसटी चोरी का मामला बेहद सरल है। सीजीएसटी विभाग की जांच में सामने आया है कि रिटर्न भरते समय सेल कम दिखाई गई है। प्रतिष्ठानों की रोज की कमाई करीब दो लाख रुपये है, जबकि संचालक ने यह राशि काफी कम दर्शाई। इसीलिए बाकी कमाई बचा ली। इस टैक्स चोरी का स्पष्ट तौर पर आभास तक नहीं हुआ।

10 दिन से नजर रख रही थी टीम
सीजीएसटी की टीम ने टैक्स चोरी का खेल पकड़ने के लिए दस दिन तक प्रतिष्ठान पर नजर रखी। टीम के सदस्यों ने लगातार ग्राहकों को सर्विलांस पर रखा। उनके आने की संख्या के अलावा खरीद और बिक्री का रिकार्ड दर्ज किया। इस रिकार्ड के हिसाब से ही प्रतिष्ठानों पर दो लाख रुपये रोज की कमाई बताई गई है।

छापे की खबर से बाजार में मचा हड़कंप
शीला बाईपास स्थित मिठाई की दुकान पर जीएसटी के छापे से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। इस प्रतिष्ठित दुकान पर हुई छापामार कार्रवाई की दिन भर चर्चा रही। इससे पूर्व विभाग शहर की एक बेकरी और एक चाट भंडार पर छापा मार चुका है। बेकरी से साढ़े नौ लाख रुपये व चाट भंडार से 19 लाख रुपये भरवाया गया था।

10 लाख जमा करा लिए हैं
श्रीकृष्णा मिष्ठान भंडार पर कम बिक्री दिखाकर जीएसटी चोरी का मामला संज्ञान में आया है। इसके चलते विभाग टीमों ने छापामार कार्रवाई की। पहली नजर में करीब 45 लाख रुपये जीएसटी चोरी का सामने आ रहा है। यह राशि कुल जोड़ के बाद कम या ज्यादा हो सकती है। फिलहाल 10 लाख रुपये जीएसटी शुल्क जमा करा लिया गया है। अनिल रावल, असिस्टेंट कमिश्नर, सीजीएसटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed