फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Celebrate Holi by saving corona rules, save water: DC

कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कर मनाएं होली, पानी बचाएं : डीसी

Mon, 29 Mar 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Holi by saving corona rules, save water: DC
कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करते हुए होली मनाएं और पानी बचाएं। उक्त बातें उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कही। उन्होंने जिलावासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि यह त्योहार उनके जीवन में खुशी के रंग लेकर आए। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकारी स्तर पर कोई भी होली समारोह आयोजित नहीं करने का फैसला किया गया है। इसलिए सार्वजनिक स्थलों पर होली उत्सव मनाने पर पाबंदी रहेगी। इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी रखी जाएगी। गैर कानूनी गतिविधि में लिप्त पाए लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। जिलावासी रंगों के इस त्योहार को कोरोना के मानकों का पालन करते हुए मनाएं और महामारी पर नियंत्रण में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि त्योहार मनाते समय दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें, उनकी संवेदनशीलता को ठेस न पहुंचाएं। साथ ही जिलावासियों से आग्रह किया कि होली पर पानी व्यर्थ न करें। सरकार ने बरसात के पानी का संचयन करने को अभियान चलाया है। इसलिए हर नागरिक का दायित्व है कि वह जल का महत्व समझे और इसे व्यर्थ न बहाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed